समंदर के नीचे विनाश की दुनिया! इन देशों के पास सबसे ज्यादा पनडुब्बियां; छिपाकर रखते हैं दुश्मनों का काल

Most submarines countries: दुनिया के सभी देश लगातार अपनी सैन्य शक्तियों को मजबूत कर रहे हैं. किसी भी देश की नेवी की सबसे बड़ी ताकत पनडुब्बियों को माना जाता है. पनडुब्बियां समंदर के नीचे रहकर गुप्त मिशनों को करने में काफी मदद करती हैं. आज के समय में कई देशों के पास पनडुब्बियां मौजूद हैं. क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा पनडुब्बियां किन देशों के पास हैं?

 

Most submarines countries: आज के समय में पनडुब्बियां किसी भी देश की एक बड़ी ताकत हो गई हैं. ये दुश्मन की हरकतों पर नजर रखते हुए उसकी चाल समझने में काफी मदद करती हैं. आज के दौर में नौसेना में पनडुब्बियों का होना सैन्य ताकत में काफी ज्यादा मजबूती लाता है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि दुनिया में ऐसे कौनसे देश हैं जिनकी नेवी के बेड़े में सबसे ज्यादा पनडुब्बियां मौजूद हैं. 

 

1 /7

 जब भी सैन्य ताकत की बात होती है तो अमेरिका का नाम सबसे ऊपर आता है. अमेरिका के पास दुनिया के सभी देशों से ज्यादा संख्या में पनडुब्बियां मौजूद हैं. इस देश की नेवी के बेड़े में 71 पनडुब्बियां शामिल हैं. जिनमें 53 परमाणु ऊर्जा चलित हमलावर, 4 गाइडेड मिसाइल और 14 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं.   

2 /7

रूस के पास भी बड़ी संख्या में पनडुब्बियां मौजूद हैं. इस देश की नौसेना के बेड़े में लगभग 64 से 65 पनडुब्बियां मौजूद हैं. जिनमें कई तरह की पनडुब्बियां शामिल हैं. रूस के पास लगभग 14 से 16 के बीच सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं और दूसरी पनडुब्बियां परमाणु या डीजल से चलती हैं.  

3 /7

चीन ने पिछले कुछ सालों में अपने सैन्य बेड़े में काफी मजबूती लाई है. चीन की नौसेना में लगभग  61 से 66 के बीच पनडुब्बियां मौजूद हैं. इनमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के साथ डीजल और इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां शामिल हैं. चीन के पास लगभग 6 पनडुब्बियां बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 6 हमलावर पनडुब्बियां मौजूद हैं. ये सभी पनडुब्बियां परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हैं.   

4 /7

ईरान की नौसेना में लगभग 25 पनडुब्बियां शामिल हैं. इनमें कई पनडुब्बियां डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक और बड़ी संख्या में गदीर क्लास जैसी मिनी पनडुब्बियां मौजूद हैं. इस देश की सबसे बड़ी पनडुब्बी रूस द्वारा बनाई गई किलो क्लास है. इस पनडुब्बी को ईरान में तारिक क्लास के नाम से जाना जाता है.   

5 /7

जापान भी उन देशों की लिस्ट में शामिल है जिनके पास बड़ी संख्या में पनडुब्बियां मौजूद हैं. जापान की नौसेना के बेड़े में लगभग 24 पनडुब्बियां शामिल हैं. ये सभी पनडुब्बियां डीजल इलेक्ट्रिक हमलावर हैं. जापान के पास ओयाशियो-क्लास, सोर्यू-क्लास और नई ताइगेई-क्लास की पनडुब्बियां मौजूद हैं.   

6 /7

इस देश के पास लगभग 22 पनडुब्बियां मौजूद हैं. दक्षिण कोरिया के बेड़े में शामिल सभी पनडुब्बियां डीजल इलेक्ट्रिक हमलावर हैं. इस देश के पास कोई भी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी मौजूद नहीं है.   

7 /7

भारत भी टॉप 10 की लिस्ट में आता है. भारतीय नौसेना के पास लगभग 18 पनडुब्बियां मौजूद हैं. भारतीय नौसेना में सिंधुघोष और स्कॉर्पीन क्लास की डीजल इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बियां शामिल हैं. इनके साथ ही INS अरिहंत और आने वाली S4 क्लास जैसी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां भी शामिल हैं.