बर्फ की चादर और फिल्मी नजारे! सर्दियों में भारत के इन गांव में उतरता है स्वर्ग; दूर-दूर तक दिखती है सफेद चादर

Beautiful Villages in India for Winter: भारत में कई जगहों को उनकी खूबसूरती और अनोखेपन के कारण जाना जाता है. देश में कई घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगहें मौजूद हैं. लोगों को सर्दियों में घूमना बेहद पसंद होता है. देश में ज्यादातर लोग सर्दियों में पहाड़ी इलाकों में घूमना पसंद करते हैं. 

 

Beautiful Villages in India for Winter: भारत में कई जगहें ऐसी हैं जो सर्दियों में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती हैं. देश में हिमाचल से लेकर लद्दाख तक कई गांव ऐसे हैं जो सर्दियों में किसी फिल्म का सीन या किसी कहानी के दृश्य की तरह लगते हैं. इन गांवों में बर्फ से लिपटी चादर, धुएं की पतली लकीरें छोड़ती चिमनियां और चमकती पहाड़ियां अनोखे और शानदार नजारे देती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको भारत के उन गांवो के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में घूमने पर जन्नत का एहसास कराते हैं. 

 

1 /6

कल्पा गांव हिमाचल प्रदेश में मौजूद है. किन्नौर जिले में मौजूद यह गांव सर्दियों में बिल्कुल पोस्टकार्ड जैसा खूबसूरत हो जाता है. यह गांव दिसंबर के महीने में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है. जिससे किन्नर कैलाश की बर्फीली चोटियां सुबह की धूप से कांच की तरह चमकने लगती हैं.   

2 /6

औली को देश में स्कीइंग डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है. यह उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में मौजूद है. लेकिन यहां के लोअर औली और पर्सारी जैसे गांव सर्दियों में शांत और सफेद स्वर्ग जैसे नजारे देते हैं. यहां आकर लोगों को बेहद शांति और अच्छा वातावरण मिलता है.   

3 /6

यह गांव सिक्किम में मौजूद है. जुलुक पुराने सिल्क रूट पर बसा है. यह गांव सर्दियों में बिल्कुल स्नो-ग्लोब जैसा दिखाई देता है. यहां के मशहूर जिग-जैग रोड जब बर्फ से ढक जाते हैं तो नजारा देखने लायक होता है. यहां हर साल लोग घूमने आते हैं.   

4 /6

अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास में मौजूद जंग और लुमला जैसे छोटे गांव सर्दियों में किसी फिल्म के सीन जैसे दिखाई देते हैं. जब यहां सुबह के समय सूरज की किरण बर्फीली घाटियों पर पड़ती है तो नजारा स्वर्ग जैसा दिखाई देता है.   

5 /6

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में मौजूद कीलोंग गांव बेहद खूबसूरत है. जो भी यहां एक बार जाता है तो उसका घर वापस जाने का मन नहीं करता है. यहां सर्दियों के मौसम में समय जैसे रुक सा जाता है. यहां सर्दियों में कई किलोमीटरों तक बर्फ दिखाई देती है.   

6 /6

लद्दाख में मौजूद हेमिस, थिकसे और स्टोक जैसे छोटे गांव सर्दियों में बर्फ की मोटी परत से ढक जाते हैं. यहां जाने पर आपको शांत और धीमी जिंदगी जीने का अनोखा अनुभव मिलता है. यहां के नजारे सर्दियों में किसी अलग दुनिया जैसे लगते हैं. यहां दूर-दूर तक फैला सफेद नजारा बिल्कुल अलग दिखाई देता है.