Taj Mahal Architect: दुनिया के कई देशों में काफी अनोखी चीजें मौजूद हैं. भारत को इसके इतिहास और यहां की संस्कृति के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है. देश में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जो खास पहचान रखती हैं. जिनमें से एक ताजमहल भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल को किसने डिजाइन किया था?
Taj Mahal Architect: दुनिया में सात अजूबे हैं जिनमें ताजमहल का नाम भी शामिल है. ताजमहल को प्यार की निशानी भी कहते हैं और यहां देश विदेश से लोग हर साल बड़ी संख्या में घूमने आते हैं. लोग यह तो जानते हैं कि ताजमहल को किसने बनवाया था, लेकिन यह शायद ही कोई जनता होगा कि इस सुंदर अजूबे को किसने डिजाइन किया था. इस रिपोर्ट में हम आपको ताजमहल के आर्किटेक्ट के बारे में बताएंगे.
ताजमहल अपनी पहचान वैश्विक स्तर पर रखता है. यहां लोग बड़ी संख्या में घूमने और इसे देखने आते हैं. ताजमहल का नाम उस लिस्ट में शामिल है जिसमें दुनिया के अजूबे अपनी जगह बनाए हुए हैं. ताजमहल को दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाता है.
ताजमहल को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे सुंदर इमारतों में गिना जाता है. यह इमारत सफेद संगमरमर से अनोखी डिजाइन में बना हुआ है. जब आगरा जाकर लोग इसकी खूबसूरती को सामने से देखते हैं तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है.
ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश में मौजूद आगरा शहर में स्थित है. इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था. इसे बादशाह ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया गया था. ताजमहल को लोग प्यार की निशानी भी कहते हैं.
ताजमहल को साल 1632 में बनाया गया था. लेकिन आज सैकड़ों सालों बाद भी यह बेहद खूबसूरत नजर आता है. इसे देखने के बाद लोग इसकी फोटो खींचने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और इसके साथ अपनी भी फोटो खिंचवाने लगते हैं.
ताजमहल को हर साल लाखों की संख्या में लोग देखने आते हैं. इसकी खूबसूरती और डिजाइन की पूरी दुनिया में चर्चा होती है. इस बेहद खूबसूरत इमारत को मुख्य रूप से उस्ताद अहमद लाहौरी ने डिजाइन किया था. इनके अंडर ही इंजीनियरों और कारीगरों की टीम ने इसका निर्माण किया था.
उस्ताद अहमद लाहौरी का जन्म लाहौर में हुआ था. यह उस समय के प्रमुख वास्तुकार थे. लोग इन्हें मुगल स्थापत्य कला का शिखर पुरुष भी मानते हैं. आपको बता दें कि उस्ताद अहमद लाहौरी ने ही लाल किले का डिजाइन भी तैयार किया था.