Largest Empires in World History: दुनिया में कई साम्राज्य हुए हैं, जिन्हें उनकी ताकत और इतिहास के कारण आज भी जाना जाता है. कई ऐसे साम्राज्य हुए हैं जिन्होंने कई युद्ध किए और जीत हासिल करने के कारण आज तक दुनिया में नाम बनाए हुए हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य कौनसे थे?
Largest Empires in World History: दुनिया में कई साम्राज्य ऐसे हुए हैं जिनके पास हजारों की संख्या में सैनिक मौजूद थे. लेकिन कुछ साम्राज्यों का क्षेत्रफल इतना था, कि उनके क्षेत्रफल के कारण इतिहास में उनका नाम दर्ज है. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के सबसे ज्यादा बड़े साम्राज्यों के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि इनके पास कितना क्षेत्रफल था.
दुनिया का इतिहास काफी बड़ा है. आज तक कई ऐसे साम्राज्य हुए हैं, जिन्होंने अपनी ताकत और कई दूसरी चीजों के कारण पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई. कई साम्राज्य बने और मिट गए लेकिन कुछ ऐसे थे जिन्होंने दुनिया पर राज किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया है.
ब्रिटिश साम्राज्य को इतिहास में सबसे बड़ा साम्राज्य माना जाता है. इस साम्राज्य ने 16वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक दुनिया के कई देशों पर राज किया है. इस साम्राज्य का क्षेत्रफल लगभग 35.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर था. इस साम्राज्य ने वैश्विक व्यापार, राजनीति और शिक्षा प्रणाली पर काफी प्रभाव डाला था.
इस साम्राज्य की स्थापना 13वीं सदी की शुरुआत में चंगेज खान ने की थी. मंगोल साम्राज्य की सीमाएं चीन से लेकर पूर्वी यूरोप और मध्य पूर्व तक फैली थीं. मंगोल साम्राज्य ने घुड़सवार सेना, युद्ध की रणनीति और सिल्क रोड के जरिए व्यापार को काफी मजबूत किया था. इस साम्राज्य का क्षेत्रफल लगभग 24 मिलियन वर्ग किलोमीटर था.
रूसी साम्राज्य भी दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में गिना जाता है. यह साम्राज्य पूर्वी यूरोप से मध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका तक फैला था. रूस साम्राज्य का क्षेत्रफल लगभग 22.8 मिलियन वर्ग किलोमीटर था.
यह साम्राज्य चीन पर शासन करने वाला देश का आखिरी शाही वंश था. इस वंश ने चीन के ऊपर 1644 से 1912 तक शासन किया था. इस वंश ने चीन से साथ तिब्बत, ताइवान और मंगोलिया पर भी नियंत्रण रखा था. इस वंश के पास का क्षेत्रफल लगभग 14.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर था.
स्पेनिश साम्राज्य 15वां सदी में उभरकर सामने आया था. इसे दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में गिना जाता है. इस साम्राज्य ने फिलिपींस, लैटिन अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों पर राज किया था. इस साम्राज्य के पास लगभग 13.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल था.