Largest River Islands in the World: आपने कभी सोचा है कि किसी विशाल नदी के बीचों-बीच एक पूरा संसार बस सकता है? जहां पर चरों तरफ सिर्फ पानी ही पानी और बीच में एक रहस्यमयी जमीन होती हैं जहां पर लोग रहते हैं.
Largest River Islands in the World: यही है नदी द्वीप धरती के वो अनोखे टुकड़े जो नदी की गोद में छिपे हुए हैं. यहां पेड़-पौधे उगते हैं, और जिंदगी अपनी अलग रफ्तार से चलती है. कुछ इतने विशाल होते हैं कि किसी देश से भी बड़े लगते हैं. आइए आज हम आपको उनके बारे में पूरी जानकारी देंगे.
मराजो द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. यह ब्राजील में अमेजन नदी के मुहाने पर स्थित है. इसका क्षेत्रफल करीब 40,000 वर्ग किलोमीटर है मतलब करीब स्विट्ज़रलैंड जितना बड़ा. यहां घने वर्षा-वन, घास के मैदान और दलदली क्षेत्र पाए जाते हैं. यहां के लोग मुख्य रूप से मछली पकड़ने, पशुपालन और हाथ से बने शिल्प पर निर्भर रहते हैं. अमेजन नदी के कारण यह द्वीप हर साल बाढ़ का सामना करता है.
बनानाल द्वीप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप है. यह ब्राजील की अरागुआया नदी में स्थित है. इसका क्षेत्रफल करीब 19,162 वर्ग किलोमीटर है मतलब इजरायल जितना बड़ा. यह एक संरक्षित पारिस्थितिक क्षेत्र (ecological reserve) है, और इसका बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है. यहां आदिवासी समुदाय रहते हैं.
माजुली भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप है और दुनिया के सबसे बड़े द्वीपों में से एक है. यह असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित है. इसका क्षेत्रफल करीब 880 वर्ग किलोमीटर है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है. माजुली असम की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है.
यह द्वीप ब्राजील के अमेजन क्षेत्र के बीच स्थित है. इसका क्षेत्रफल करीब 11,850 वर्ग किलोमीटर है. यह द्वीप अमेजन नदी की कई शाखाओं से मुख्य भूमि से अलग होता है. टुपिनाम्बाराना में घने जंगल, दलदली इलाक़े और नदी की नलियां हैं. यहां आपको जैगुआर (बाघ-प्रजाति के जानवर), बंदर, और रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलते हैं.
चोंगमिंग द्वीप चीन की यांग्त्जी नदी में स्थित है और इसका क्षेत्रफल करीब 1,267 वर्ग किलोमीटर है. यह शंघाई शहर का हिस्सा है और पुलों और सुरंगों से मुख्य शहर से जुड़ा हुआ है. यहां कृषि, इको-टूरिज्म बहुत फेमस हैं. चोंगमिंग के wetlands कई पक्षियों के लिए बहुत जरुरी हैं. आधुनिक विकास के बावजूद, यहां का एक बड़ा हिस्सा अभी भी संरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र है.
यह यूरोप का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो डेन्यूब नदी के बीच स्थित है. इसका क्षेत्रफल करीब 1,885 वर्ग किलोमीटर है. यह द्वीप अपनी उपजाऊ भूमि और कृषि उत्पादन के लिए फेमस है. यहां कई गांव और कस्बे बसे हुए हैं. डेन्यूब नदी के आस-पास नहरों और झीलों का जाल है, जहां मछली पकड़ना और नौकायन लोकप्रिय हैं.