Longest railway tunnels in the world: दुनिया लगातार नई तकनीकों में आगे बढ़ रही है. आज के समय में दुनिया में ट्रेन एक मुख्य यातायात संसाधन के रूप में काम करती है. हर दिन लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. आज के समय में ट्रेन से यात्रा करना सिर्फ तेजी से मंजिल पर पहुंचना नहीं रह गया है बल्कि पहले से ज्यादा रोमांचक भी हो गया है.
Longest railway tunnels in the world: ट्रेन से लोगों की यात्रा को आरामदायक बनाती है और कम समय में उनकी मंजिलों पर पहुंचा देती है. आज के समय में दुनिया के कई देशों ने पहाड़ों और समुद्रों के साथ कई कठिन बनावट वाली जगहों के बीच से रेल मार्ग निकालकर इंजीनियरिंग की मिसाल पेश की है. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगों के बारे में बताएंगे.
यह रेलवे सुरंग स्विटरलैंड में मौजूद है. गॉटहार्ड बेस टनल को दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग माना जाता है. यह रेलवे टनल लगभग 57 किमी लंबी है. गॉटहार्ड बेस टनल स्विस आल्प्स के नीचे से गुजरते हुए उत्तरी यूरोप को दक्षिणी यूरोप से जोड़ती है.
सेइकन टनल जापान के होंशू और होक्काइडो द्वीपों को आपस में जोड़ती है. यह रेलवे टनल लगभग 53 किमी लंबी है, जिसमें यह लगभग 23 किलोमीटर समुद्र के नीचे से होकर गुजरती है. साल 1988 में खोली गई यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी अंडरसी रेल टनल भी है.
चैनल टनल की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर है. यह रेलवे सुरंग इंग्लिश चैनल के नीचे से होकर गुजरती है. चैनल टनल यूके के फोक्सटन और फ्रांस के कोक्वेल्स को एक-दूसरे से जोड़ती है. इस सुरंग को साल 1994 में शुरू किया गया था.
यूलह्योन टनल दक्षिण कोरिया में बनी एक रेलवे सुरंग है. इसे भी दुनिया की सबसे लंबी रेलवे टनल में गिना जाता है. इस रेलवे सुरंग की लंबाई भी लगभग 50 किमी है. यह एक डबल ट्रैक सुरंग है और एशिया की सबसे लंबी शहरी रेल सुरंगों में से एक है.
यह रेलवे सुरंग भी स्विट्जलैंड में मौजूद है. इस टनल की लंबाई लगभग 34 किमी है. यह टनल स्विट्जलैंड के स्विस आल्प्स में स्थित है और यह साल 2007 से लेकर आज तक लोट्शबर्ग रेलवे लाइन का हिस्सा है. इस रेलवे टनल की मदद से यात्री ट्रैफिक और माल तेजी से गुजरता है.
इस टनल को साल 2017 में शुरू किया गया था. सॉन्गशान लेक टनल चीन में मौजूद है. इस रेलवे सुरंग की लंबाई लगभग 38 किमी की है. इस टनल में लगभग 6 भूमिगत रेलवे स्टेशन मौजूद हैं. यह चीन की सबसे लंबी राष्ट्रीय रेलवे सुरंगों में से एक है.