Nobel Prize: दुनिया में कई तरह के पुरस्कार हैं. जो किसी व्यक्ति को सम्मान और किसी क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए दिया जाता है. इनमें से ही एक नोबेल पुरस्कार भी है. दुनिया में अब तक कई लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पुरस्कार किसे दिया जाता है और इसके विजेता को कितने रुपए मिलते हैं
Nobel Prize: नोबेल पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को किसी क्षेत्र में उसके द्वारा असाधारण योगदान देने के लिए दिया जाता है. यह नोबेल पुरस्कार सिर्फ एक पुरस्कार नहीं बल्कि किसी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है. इस रिपोर्ट में हम आपको नोबेल पुरस्कार के इतिहास और इसके बारे में बताएंगे.
नोबेल पुरस्कार को दुनिया के सबसे ऊंचे पुरस्कारों में से एक माना जाता है. इस पुरस्कार को स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. इसकी शुरुआत 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार हुई थी.
नोबेल पुरस्कार को किसी भी व्यक्ति को किसी क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए दिया जाता है. जिस किसी इंसान ने समाज और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम किया होता है, उस इंसान को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है.
शुरुआत में यह पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता था. लेकिन 1968 में इन क्षेत्रों में अर्थशास्त्र वाले क्षेत्र को भी जोड़ दिया गया.
नोबेल पुरस्कार लेखक, वैज्ञानिक, रिसर्चर और नेताओं को शांति के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया जाता है. इन लोगों को एक विशेष कमेटी और अकादमी के द्वारा चुना जाता है.
नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को इस पुरस्कार के साथ लगभग 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8-9 करोड़ रुपए दिए जाते हैं. कुछ मामलों में इन रुपयों को विजेताओं में बांटा भी जाता है.
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी. जिसके बाद यह पुरस्कार समय-समय पर लोगों का चयन करके उन्हें दिया जाता है. शुरुआत से अब तक लगभग 950 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. इनमें सबसे ज्यादा पुरस्कार विज्ञान और शांति के क्षेत्र में दिए गए हैं.