रात का नहीं है नामोनिशान! दुनिया की इन जगहों पर नहीं ढलता सूरज; लोग रात में भी करते हैं काम

Places Where the Sun Never Sets: दुनिया में कई बेहद अजीब चीजें मौजूद हैं. दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं जो अपनी खासियतों के कारण पूरी दुनिया में पहचानी जाती हैं. कुछ जगहों को खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो कुछ जगहों को ऐतिहासिक महत्व के कारण जाना जाता है. लेकिन क्या आपने ऐसी जगहों के बारे में सुना है जहां कभी सूरज नहीं ढलता है?

 

Places Where the Sun Never Sets: दुनिया में कई अनोखी चीजें मौजूद हैं. जिन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है. हम लोग रोज सुबह को सूरज के साथ उठते हैं और शाम को सूर्यास्त के समय घर वापस लौटकर आते हैं. हम सभी लोग अपनी रोज की जिंदगी में रात में सो जाते हैं. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जहां पर सूर्यास्त नहीं होता है. इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं जगहों के बारे में बताएंगे. 

 

1 /6

इस देश को दुनिया में लोग मिडनाइट सन की भूमि के नाम से भी जानते हैं. नॉर्वे में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है. यहां इन महीनों में दिन-रात धूप रहती है. इस देश में लगभग 76 दिनों तक किसी भी तरह की रात नहीं होती है.   

2 /6

फिनलैंड को भी उन देशों की लिस्ट में गिना जाता है जहां सूरज नहीं डूबता है. इस देश में लगभग 73 दिनों तक कोई रात नहीं होती है. यहां के लोग रात में भी काम करते हैं और घूमते हैं. लेकिन जब इस देश में सर्दियां आती हैं तो सूरज बिल्कुल गायब हो जाता है.   

3 /6

यह देश यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है. इस देश में भी रात में सूरज नहीं ढलता है. आइसलैंड में मई के महीने से जुलाई के बीच में रात में भी चमकती हुई धूप रहती है.   

4 /6

यह जगह कनाडा देश के उत्तरी क्षेत्र में मौजूद है.  नुनावुत में गर्मियों के मौसम में लगभग 50 दिनों तक सूरज नहीं ढलता है. इस जगह पर गर्मियों के मौसम में रात में भी चमकती हुई धूप रहती है.   

5 /6

अमेरिका के अलास्का राज्य में मौजूद बैरो शहर भी कुछ ऐसा ही है. इस शहर में मई से जुलाई के महीनों में सूरज नहीं ढलता है और रात में भी धूप रहती है. लेकिन वहीं नवंबर और दिसंबर में यहां लगातार रात रहती है.   

6 /6

स्वीडन के उत्तरी हिस्सों जैसे किरुना और अबीस्को में करीब 100 दिनों तक सूरज नहीं ढलता है. स्वीडन देश को फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है. यहां पर लोग सूरज की रोशनी में घूमना काफी पसंद करते हैं.