Jungle Safari India: भारत में नवंबर का महीना जंगल सफारी और बाघ देखने के लिए सबसे बढ़िया समय माना जाता है. इस समय जंगल हरे-भरे होते हैं और आसमान साफ रहता है, जिससे जाजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है.
Jungle Safari India: भारत के कई टाइगर रिजर्व इस महीने में अपनी सबसे सुंदर हालत में नजर आते हैं, यहां पर आपको असली बाघ देखने का मौका भी मिल सकता है. अगर आपको बाघों को देखना है और जंगल सफारी का मजा लेना हैं, तो नवंबर बेस्ट मौसम होता है. आइए आज हम आपको बताएंगे भारत के कई ऐसे टाइगर रिजर्व के बारे में जहां नवंबर के मौसम में घूमना बेस्ट होता है.
अगर आप नवंबर में बाघ देखना चाहते हैं, तो राजस्थान का रणथंभौर सबसे अच्छा है. इस समय जंगल की घास सूख जाती है, इसलिए बाघ आसानी से नजर आ जाते हैं और छिप नहीं पाते। यहां के सभी सफारी जोन खुले रहते हैं और मौसम भी बहुत मजेदार रहता है. सुबह की ठंडी हवा में खुली जीप से सफारी का अनुभव बेस्ट होता है.
मध्य प्रदेश में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व अपनी हरियाली और शांत मैदानों के लिए फेमस है. नवंबर में यहां मॉनसून के बाद की ताजी हरियाली बनी रहती है, जिसके बाद नजारा और भी खूबसूरत दिखता है. यहां सिर्फ बाघ ही नहीं, बल्कि खास तरह-तरह के बारहसिंगा भी आसानी से देखने को मिल सकते हैं. इसके साथ ही मौसम सुहावना होता है कि आराम से ट्रेकिंग और सफारी दोनों का मजा लिया जा सकता हैं.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बाघों का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि भारत में सबसे ज्यादा बाघ देखे जा सकते हैं. नवंबर की सुबह हलकी-हलकी ठंड होती है, और यही समय होता है जब बाघ खुले रास्तों पर पानी पीने के लिए निकलते हैं. घने जंगल, पुराने किले से यह इलाका सफारी के लिए बेहद रोमांचक होता है.
महाराष्ट्र का ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व सबसे बढ़िया जगह है. नवंबर में यहां का मौसम न ज्यादा ठंडा होता और न ही ज्यादा गर्म. इस समय पेड़ अपनी पत्तियां गिरा देते हैं. इस समय बाघ झीलों के किनारे पानी पीने निकलते हैं. यहां पर मोहरली जोन बाघ देखने के लिए काफी फेमस है.
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सर्दियों की सफारी का सबसे बढ़िया मौका है. नवंबर में यहां सुबह का मौसम हल्का ठंडा और हवा बिलकुल साफ होती है. आप बिजरानी और ढिकाला जोन में सफारी करते हुए बाघों के साथ-साथ हाथी, हिरण और रंग-बिरंगे पक्षियों को भी देख सकते हैं.