Tiger Reserve in India: जंगल और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म में ट्रेंड कर रहा है. गर्मी और बारिश में तो आपने जंगल देखा होगा, लेकिन क्या आप में ठंड में देखा है कि जंगल के खूंखार जानवर कैसे रहते हैं. अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए भारत के इन 6 टाइगर रिजर्व जा सकते हैं.
Tiger Reserve in India: नौजवान लोगों को एडवेंचर ज्यादा पसंद होता है. इसलिए पर्यटन के लिए किसी बीच या माउंटेन की जगह आप जंगल सफारी को भी चुन सकते हैं. यहां आप प्रकृति के करीब रहेंगे और साथ जीवन की सच्चाई से परिचित होंगे. साथ आप को टाइगर के अलावा कई प्रकार के जानवर भी दिखेंगे. जिस मन रोमांचित हो जाएगा. भारत में कई टाइगर रिजर्व हैं. ऐसे में जानिए बारत के 6 टाइगर रिजर्व जहां नवंबर में घूमने का प्लान कर सकते हैं.
रणथंभौर टाइगर रिजर्व-रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान में सवाई माधोपुर के पास स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व है. नवंबर में आप इस जगह पर परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते है. नवंबर से मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.
कान्हा टाइगर रिजर्व - मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों में स्थित यह टाइगर रिजर्व हर किसी को पसंद आता है. यहां पर घास के मैदान और घने जंगल खूबसूरत नजर आते है. बारिश के बाद यहां का मौसम देखने लायक लगता है. यह जगह टाइगर और बारहसिंगा दोनों के लिए मशहूर है.
पेंच टाइगर रिजर्व -पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में स्थित है. यह मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में और महाराष्ट्र के नागपुर जिले में फैला हुआ है. आप नवंबर में यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है. द जंगल बुक से प्रेरित यह रिजर्व नवंबर के महीने में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है. नवंबर में टाइगर रिजर्व घूम सकते है. इस समय जंगल साफ होता है ,मौसम ठंडा और आसमान एकदम नीला होता है ऐसे में यह समय सफारी के लिए भी आरामदायक माना जाता है. यहां आप सुबह और शाम दोनों समय सफारी कर सकते हैं.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व है. यहां पर टाइगर रिजर्व और सफारी के लिए खूबसूरत जगह है. नवंबर में यहां की ठंडी सुबह और सुखे जंगल टाइगर देखने के लिए बढ़िया समय होता है. इसके अलावा मॉर्निंग सफारी करने के लिए आप ताला या मगधी जोन की बुकिंग कर सकते है.
महाराष्ट्र के इस फेमस रिजर्व में घूमने का प्लान आप कर सकते है. यहां पर अक्टूबर से सीजन शुरू होता है और नवंबर तक जंगल सूख जाते हैं. जिससे टाइगर देखने के चांस बढ़ जाते हैं. यहां भीड़ कम होती है, इसलिए सफारी ज्यादा रिलैक्सिंग रहती है.
उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट नवंबर में अपनी अगल ही खूबसूरती पर होता है. सर्दियों की शुरुआत में जंगल साफ और जानवर देखने के मौके यहां ज्यादा होते हैं. सुबह की सफारी के लिए यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है.