सामने होते हुए भी नहीं देते दिखाई, दुनिया के सबसे अनोखे जीव; इंसानी सोच से परे है इनकी छिपने की कला

Camouflage Animals: दुनिया में कई तरह के जानवर और जीव जंतु पाए जाते हैं. कई जीव-जंतु अपनी अनोखी खासियतों के कारण पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं. हर जानवर और जीव-जंतु अपने आप को खतरों से बचाने और वातावरण में जीने के लिए अलग सर्वाइवल तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. 

 

Camouflage Animals: दुनिया में पाए जाने वाले जीव-जंतु खतरे से बचने के लिए तेज दौड़ लगाते हैं तो कुछ अपने शिकार को ताकत की मदद से पकड़ते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जीव-जंतु इतने अनोखे हैं जो कैमुफ्लाज यानी अपने आसपास में घुलने मिलने की कला का इस्तेमाल करते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही अनोखे जीवों के बारे में बताएंगे जो अपने आप को अनोखी तकनीकों से छिपा लेते हैं. 

 

1 /6

कटलफिश को कैमुफ्लाज का बादशाह भी कहा जाता है. यह एक समुद्री जीव है जो ज्यादातर यूरोप, अफ्रीका और एशिया के समुद्री तटों पर पाई जाती है. यह मिली सेकंड में अपने शरीर का रंग और पैटर्न बदल सकती है. यह अपने शरीर की त्वचा को उभारदार या चिकना बनाने में सक्षम होती है. इनकी शरीर चपटा होता है, इसके 8 हाथ और 2 लंबी टेंटेकल्स होती हैं.   

2 /6

यह एक ऐसा अनोखा जीव है जो अकेला 18 जीवों की नकल कर सकता है. मिमिक ऑक्टोपस इंडो पैसिफिक के उथले पानी में पाया जाता है. यह जीव अपने शरीर के शेप और रंग को बदलकर अपने शिकार को भ्रमित करता है और अपने आप को शिकारियों से बचाता है.   

3 /6

मेडागास्कर के घने जंगलों में मिलने वाला यह जीव काई लगे पेड़ की छाल के जैसी दिखाई देता है. इस जीव के शरीर पर हरे, काले और भूरे धब्बे होते हैं और चपटे पत्ते की जैसी पूंछ होती है. इस जीव के किनारे पर लटकती त्वचा इसे पेड़ पर खड़े-खड़े गायब कर देती है.   

4 /6

यह छोटा सीहॉर्स केवल कोरल फैन पर ही रहता है. इस घोड़े का शरीर उन कोरल पॉलीप्स की बनावट जैसा ही होता है, जिसके चलते इसे ढूंढना लगभग नामुमकिन हो जाता है. यह प्रजाती कैमुफ्लाज का सबसे बड़ा प्राकृतिक उदाहरण माना जाता है. इसे दुनिया का सबसे छोटा अदृश्य घोड़ा भी कहते हैं.   

5 /6

स्टोनफिश को दुनिया की सबसे जहरीली मछलियों में गिना जाता है. यह मछली काई लगे पत्थर, टूटी कोरल चट्टान और रेत में धंसे हुए बोल्डर की तरह दिखती है. इसकी इन खासियतों के कारण शिकार को पता नहीं चल पाता है और यह उनके ऊपर पल भर में हमला कर देती है.   

6 /6

ऑर्किड मैंटिस साउथ ईस्ट एशिया में पाया जाता है. इस जीव का सबसे बड़ा हथियार इसका आकार है. यह जीव बिल्कुल ऑर्किड फूल के जैसा दिखाई देता है. इस जीव का गुलाबी सफेद रंग, पंखुड़ी जैसे पैर और स्थिर बैठने की कला ही इसे दूसरे जीवों से अलग बनाती है. फूल पर आने वाले कीड़े इसे फूल समझकर इसके ऊपर बैठते हैं लेकिन यह उनका शिकार कर लेता है.