First to be born on Earth? धरती पर कौन पहला इंसान बनकर आया? उसका नाम क्या था और कैसे ये मनुष्यों की संख्या बढ़ने लगी? इसे एंथ्रोपोलॉजी के जरिए भी समझेंगे जो एक साइंस है, जो मानव विकास, संस्कृति, भाषा, समाज और व्यवहार को लेकर स्टडी करती है.
बात इंसानों के धरती पर आने की. आखिर सबसे पहले कौन मानव धरती पर आया? सबसे पहले किसने जन्म लिया? आखिर विज्ञान ने क्या बताया और उस शख्स का नाम क्या जो सबसे पहले धरती पर आया? आइए जानते हैं.
दुनिया का पहला इंसान कौन था? बता दें कि विज्ञान के अनुसार, दुनिया का पहला इंसान होमो हैबिलिस (Homo Habilis) था.
इनके जन्म का इतिहास बेहद पुराना है. हैबिलिस के अवशेष अफ्रीका में पाए गए थे, जिनके अवशेषों की उम्र लगभग 2.8 से 1.4 मिलियन साल पुरानी है.
होमो हैबिलिस को दुनिया का पहला इंसान इसलिए भी माना जाता है क्योंकि वह ऐसे पहले जीव थे, जो दो पैरों पर चलने में सक्षम थे. मानव जाति की उत्पत्ति करीब 6-8 मिलियन साल पहले अफ्रीका में हुई थी.
मानव जाति के पूर्वजों में से एक प्रमुख प्रजाति होमो हैबिलिस को बताया जाता है, जो लगभग 2.5 मिलियन साल पहले अस्तित्व में आई. वैज्ञानिकों का मत है कि आधुनिक मानव सबसे पहले अफ्रीका में करीब 3 लाख साल पहले हुए थे.
वहीं, होमो सैपियंस (Human) को आधुनिक मानवों के पूर्वजों के रूप में जाना जाता है. आज हम जो इंसान हैं, उन्हें होमो सैपियंस ही माना जाता है. होमो सैपियंस के के अवशेष भी अफ्रीका में पाए गए. इनकी बुद्धि का विकास सबसे ज्यादा हुआ.