Fastest Trains in the World 2025: आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और उसकी स्पीड 400 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़े तो आपको ऐसा लगेगा की आप हवा में उड़ रहे हैं. दिल की धड़कन तेज हो जाती है. दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों की कहानी आपको हैरान कर देगी.
Fastest Trains in the World 2025: दुनिया में ऐसी ट्रेन हैं, जो बहुत तेज स्पीड से चलती है. इनकी स्पीड आपको चौका देगी. हर ट्रेन के पीछे टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग सब का कमाल है. यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि तेज स्पीड का भी अनुभव देती है. आइए आज हम आपको बताएंगे दुनिया की 7 सबसे तेज ट्रेनों के बारे में.
शंघाई मैग्लेव दुनिया की सबसे तेज कमर्शियल ट्रेन है. यह ट्रेन 431 किमी/घंटा की स्पीड से चलती है. यह शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट और शहर के बीच चलती है. इस ट्रेन में मैग्नेटिक लेविटेशन तकनीक का इस्तेमाल होता है. जिससे ट्रैन हवा में तैरती हुई चलती है और रूकावट कम होती है. 30 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन सिर्फ 7 मिनट में पूरा कर देती है.
फुक्सिंग हाओ CR400AF ट्रेन चीन की हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का हिस्सा है. फुक्सिंग हाओ CR400AF ट्रेन नियमित रूप से 350 किमी/घंटा की रफ्तार से जाती है. यह ट्रेन बीजिंग और शंघाई जैसे बड़े शहरों को जोड़ती है और 1,318 किलोमीटर का सफर करीब 4.5 घंटे में पूरा कर देती है.
जापान की L0 सीरीज मैग्लेव ट्रेन ने 2015 में टेस्ट रन में 602 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया. इसमें सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट्स का इस्तेमाल होता है. यह ट्रेन 2030 के आसपास कमर्शियल सेवा में आएगी और टोक्यो और नागोया के बीच चलेगी.
फ्रांस की TGV POS ट्रेन ने 2007 में 574 किमी/घंटा की रफ्तार से दुनिया का रिकॉर्ड बनाया. सामान्य सेवा में यह ट्रेन 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है और पेरिस को जर्मनी, स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग के शहरों से जोड़ती है.
जापान की शिंकान्सेन बुलेट ट्रेनें, खासकर E5 और H5 सीरीज, 320 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं. ये ट्रेनें उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में चलती हैं और समय पर पहुंचने और सुरक्षा के लिए फेमस हैं.
यूरोस्टार e320, यूरोप ट्रेन लंदन से पेरिस, ब्रुसेल्स और एम्स्टर्डम से जोड़ती है. यह ट्रेन चैनल टनल के जरिए चलती है और तेज यात्रा का अनुभव देती है.
इटली की Frecciarossa 1000 ट्रेन 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है. यह मिलान, रोम और बड़े शहरों को जोड़ती है और यात्रा को आरामदायक और तेज बनाती है.