इन्हें बनने में लग गईं सदियां, दुनिया की सबसे लंबे समय में बनने वाली इमारतें; इनकी डिजाइन से ही दिख जाता है इतिहास

Worlds Longest Construction Buildings: दुनिया में कई अनोखी और अजीब चीजें मौजूद हैं. कई ऐसी इमारतें हैं जिन्हें उनकी डिजाइन और सुंदरता के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है. कुछ इमारतें बेहद कम समय में बन जाती हैं तो वहीं कुछ को बनने में सदियां लग जाती हैं. कुछ इमारतें ऐसी हैं जो सदियों बाद भी अपनी पूरी शान से खड़ी हुई हैं. 

 

Worlds Longest Construction Buildings: दुनिया में बेहद अजीबोगरीब चीजों से लेकर सुंदर और चौंकाने वाली चीजें बनी हुई हैं. कुछ इमारतें ऐसी हैं जिन्हें बनने में सदियों का समय लग गया है. लेकिन इन इमारतों में ईंट और पत्थरों के साथ बदलता समय, इंसानी जुनून और युद्धों के साख गरीबी और नई तकनीकों की कहानी भी छिपी हुई है. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया की ऐसे निर्माणों के बारे में बताएंगे जिन्हें पूरा होने में सदियां लग गईं. 

 

1 /6

यह स्पेन के बार्सिलोना में स्थित एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है. इसका निर्माण साल 1882 में शुरू हुआ था. जिसके बाद से यह आज तक पूरा नहीं हुआ है. एंटोनी गौड़ी की मौत और स्पेनिश गृह युद्ध के साथ  पैसों की कमी की वजह से यह निर्माण बार-बार रुका है. इस इमारत को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध अधूरी इमारत भी कहा जाता है.   

2 /6

यह चर्च जर्मनी में मौजूद है. इसका निर्माण साल 1248 से शुरू हुआ था. जिसके बाद लगभग 300 साल तक इसका का बंद रहा था. 19वीं सदी में इसके निर्माण को फिर से शुरू किया गया और साल 1880 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था. यह चर्च उन इमारतों में से एक है जिन्हें उनके पुराने डिजाइन के हिसाब से ही तैयार किया गया है.   

3 /6

रोम में मौजूद इस चर्च का निर्माण 1506 में शुरू हुआ था. इसे बनने में लगभग 120 साल लगे हैं. इसका निर्माण कई महान कलाकारों और आर्किटेक्ट्स ने मिलकर किया है. इसके निर्माण में माइकलएंजेलो भी शामिल थे.   

4 /6

बर्गोस कैथेड्रल स्पेन में मौजूद है. इस कैथेड्रल का निर्माण साल 1221 में शुरू हुआ था जिसके बाद यह 1567 में पूरा हुआ था. इसका निर्माण पूरा होने में लगभग 346 साल लगे थे. इसकी दीवारों में कई तरह की कला दिखाई देती है. क्योंकि इसमें नई पीढ़ियों ने अपने हिसाब से डिजाइन भी जोड़े हैं.   

5 /6

चीन की दीवार को बनने में भी काफी ज्यादा समय लगा है. इसे अलग-अलग राजवंशों ने कई बार तोड़कर फिर से बनवाया है. इसको बनाने की शुरुआत 7वीं शताब्दी में हुई थी. जिसके बाद इसे लगभग 19 राजवंशों ने मिलकर बनाया और इसका निर्माण होने में लगभग 2,000 साल का समय लगा है.   

6 /6

यह इमारत भी स्पेन में मौजूद है. यह इमारत साल 785 में मस्जिद के जैसे बनने लगी थी. जिसके बाद ईसाइयों के शासन में इसे कैथेड्रल के रूप में बदल दिया गया था. इसको बनाने और बदलने का सिलसिला लगभग 1,200 सालों तक चला है. यह दुनिया की सबसे अनोखी धार्मिक इमारत है. जिसमें लोगों को मस्जिद और चर्च दोनों की झलक दिखाई देती है.