दुनिया के 7 सबसे पुराने देश, जहां आज भी जिंदा है हजारों साल का इतिहास; क्या भारत भी लिस्ट में शामिल?

Oldest countries in the world: आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जिनका इतिहास काफी सालों पुराना हैं. ये देश सिर्फ जगहों पर ही नहीं, बल्कि इतिहास में भी पहचान छोड़ चुके हैं. आइए आज हम आपको दुनिया के 7 सबसे पुराने देशों के बारे में बताएंगे.

 

Oldest countries in the world: दुनिया के कुछ देश बहुत पुराने हैं, जो हजारों साल पहले बने थे. ये देश सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि आज भी अपनी पुरानी परंपराओं और विरासत के लिए जाने जाते हैं. इन देशों में भारत भी शामिल है क्योंकि भारत की सिंधु घाटी की वजह से दुनिया के पुराने देशों में माना जाता है.

 

1 /7

मिस्र दुनिया का सबसे पुराना देश है, जो करीब 3100 ईसा पूर्व में बना था. इस देश की प्राचीन सभ्यता अपने फिरौन, पिरामिड और चित्रलिपि के लिए बहुत फेमस है. राजा मेनेस ने इसे एक साथ किया और तब से इजीप्ट की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है. इसकी उम्र करीब 5,000 साल से भी ज्यादा है.

2 /7

भारत दुनिया का दूसरा सबसे पुराना देश है, जो करीब 1500 ईसा पूर्व में बना था. सबसे पहले यहां पर सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई, इसके बाद वैदिक काल आया. भारत की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी और लगातार चलती हुई सभ्यताओं में से एक है. भारत ने धर्म (हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म), गणित और खगोल विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.  

3 /7

चीन दुनिया का तीसरा सबसे पुराना देश है, जो करीब 2070 ईसा पूर्व में बना था. चीन का इतिहास लंबे समय तक चलने वाले वंशों, महत्वपूर्ण आविष्कारों जैसे कागज और बारूद, और दर्शनशास्त्र (कन्फ्यूशियसवाद और ताओवाद) के लिए फेमस है. शिया वंश को चीन का पहला वंश माना जाता है, जिसने चीन के लंबे और लगातार इतिहास की शुरुआत की.   

4 /7

ईरान दुनिया का चौथा सबसे पुराना देश है. जिसकी स्थापना करीब 550 ईसा पूर्व में हुई थी. यह फारसी साम्राज्य अपने कला, बनावट और साहित्य के योगदान के लिए फेमस है. आचेमेंड साम्राज्य की स्थापना सायरस द ग्रेट ने की थी. यह बहुत बड़ा साम्राज्य था और इसका असर आज भी देखा जाता है.   

5 /7

ग्रीस दुनिया का पांचवा सबसे पुराना देश है. इसकी स्थापना करीब 800 ईसा पूर्व हुई थी. ग्रीस को पश्चिमी सभ्यता, लोकतंत्र, दर्शन और ओलंपिक खेलों का जन्मस्थान माना जाता है. पुराना ग्रीस, जिसमें एथेंस और स्पार्टा जैसे शहर शामिल थे, ने पश्चिमी संस्कृति और ज्ञान पर गहरा असर डाला.   

6 /7

जापान दुनिया का छठा सबसे पुराना देश है. इसकी स्थापना करीब 660 ईसा पूर्व हुई थी. जापान का इतिहास लंबे समय तक सम्राटों के शासन और अद्वितीय संस्कृति, तकनीक और कला के विकास के लिए जाना जाता है. जापान का दावा है कि उनकी साम्राज्यिक व्यवस्था सम्राट जिमू के काल से लगातार चली आ रही है.  

7 /7

एथियोपिया दुनिया का सातवां सबसे पुराना देश है. इसकी स्थापना करीब 980 ईसा पूर्व हुई थी. यह अफ्रीका की सबसे पुरानी लगातार चली आ रही सभ्यताओं में से एक है. एथियोपिया का इतिहास प्राचीन किंगडम ऑफ अक्सम से जुड़ा है, जो एक बड़ा व्यापारिक साम्राज्य था. यह क्षेत्र दुनिया के पहले क्षेत्रों में से था, जिसने ईसाई धर्म अपनाया.