Worlds deadliest fighter jets 2025: हवा में लड़ाई अब सिर्फ गोलियों से नहीं होती. जेट्स, रडार, स्टील्थ टेक्नोलॉजी और मिसाइलों का जमावड़ा है. कुछ ऐसे एयरक्राफ्ट हैं जिनकी ताकत सुनते ही विरोधी ही नहीं, मौसम भी खौफ में आ जाता है.
Worlds deadliest fighter jets 2025: इन जेट्स की ताकत सिर्फ स्पीड या हथियारों में नहीं है. उनकी असली शक्ति उन सब तकनीकों का संगम है. स्टील्थ, एविओनिक्स, मिसाइल पेलोड, रडार, थ्रस्ट वेक्टरिंग, और मल्टी-रोल ऑपरेशन्स. 2025 के आधुनिक युद्ध में ये जेट्स ही असली ग्लोबल एयर-सुपीरियोरिटी का आधार बन चुके हैं.
दुनिया भर की सेनाओं ने समय के साथ अपने पुराने जहाजों को रिटायर किया, लेकिन हर बार अगली पीढ़ी की फाइटर जेट्स ने इतिहास बदल दिया. आज 2025 में भी कुछ ऐसे विमानों की सूची है, जिन्हें ‘सबसे खतरनाक’ माना जाता है. ये सिर्फ तेज नहीं, बल्कि स्टील्थ, मिसाइल पेलोड, एविओनिक्स, सेंसर्स और युद्ध क्षमता सबके मायने में आधुनिक हैं. इनकी स्पीड और रेंज उन्हें ऐसे हथियार बनाती है, जिन्हें देख कर ही विरोधी डर जाए.
रूसी Su-57 को 2025 की टॉप जेट फेहरिस्त में शामिल किया जाता है. इसकी टॉप स्पीड Mach 2.0 बताई जाती है, जबकि इसकी मारक रेंज या ऑपरेशनल रेंज करीब 3,500 किलोमीटर मानी जाती है. वहीं, हथियारों के साथ इसकी रेंज 1900 किमी तक बताई जाती है. यह स्टील्थ डिजाइन, 3D थ्रस्ट-वेक्टरिंग और आधुनिक रडार वॉरफेयर सुविधाओं के साथ आता है. इससे यह जेट पिकअप और एयर-डोमिनेंस दोनों में सक्षम है.
F-22 अफोसरिटी और डॉगफाइट में ताकतवर अमेरिकी स्टील्थ फाइटर है. इसकी टॉप स्पीड लगभग Mach 2.25 यानी करीब 2,400 किलोमीटर प्रति घंटे है, और रेंज करीब 3,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. यह विमान रडार में पकड़ नहीं आता, और उसकी थ्रस्ट-वेक्टरिंग नोजल्स तथा फुर्ती इसे हवा में किसी के लिए भी खतरनाक बनाते हैं.
F-35 जेट सिर्फ लड़ने के लिए नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध के हर पहलू के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी टॉप स्पीड करीब Mach 1.6 है, और जेट की रेंज करीब 2,220 किलोमीटर आंकी जाती है. यह स्टील्थ टेक्नोलॉजी, एडवांस सेंसर्स, और हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों प्रकार की मिसाइलों के साथ आता है. जिससे यह हर तरह के मिशन में सक्षम है.
चीन का J-20 माइटी ड्रैगन 2025 की सबसे चर्चा वाले स्टील्थ जेट्स में है. इसकी रफ्तार लगभग Mach 2.0 है, और अनुमानित रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर बताई जाती है. यह विमान आधुनिक AESA रडार, स्टील्थ बॉडी और लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता के साथ चीन की वायु शक्ति का अहम हिस्सा बन चुका है.
Rafale मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो हवा-हवा और हवा-ज़मीन दोनों मिशनों में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड लगभग Mach 1.8 है, और रेंज करीब 1,852 किलोमीटर की मानी जाती है. इसके सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और मिसाइल पेलोड इसे युद्ध स्तर पर खतरनाक बनाते हैं. यह 4.5 जनरेशन का सबसे घातक लड़ाकू विमान है. जो IAF का भी हिस्सा है.
Typhoon, 4.5-पीढ़ी का जेट, फुर्ती, गति और इलास्टिक युद्ध क्षमताओं के लिए जाना जाता है. इसकी टॉप स्पीड लगभग Mach 2.0 है, और इसकी अनुमानित रेंज करीब 2,900 किलोमीटर है. यह विमान इंटरसेप्शन, एयर-सुपीरियोरिटी और मल्टी-रोल मिशन, तीनों में सक्षम है, जिस वजह से इसे अभी भी खतरनाक माना जाता है.