सलमान खान और उनके पिता सलीम खान ने कृष्णा कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए ऐसे किया याद

कृष्णा कपूर  ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी.

Written by - Zee News Desk | Last Updated : Oct 1, 2018, 04:42 PM IST
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान ने कृष्णा कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए ऐसे किया याद

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कृष्णा राज कपूर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 

इस दुखद मौके पर सलमान ने कृष्णा कपूर को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कृष्णा आंटी... मेरी मां और मैं आपको हमेशा मिस करेंगे.'

 

 

वहीं सलमान के पिता सलीम खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'दुखी हूं कृष्णा जी नहीं रही. एक महिला जो देवी थी.' 

 

 

आपको बता दें कि कृष्णा राज कपूर और सलमान की मां सलमा खान एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे. इस कारण सलमान भी कृष्णा कपूर से काफी नजदीकी लगाव रखते है. इसके अलावा सलमान की सौतेली मां हेलन से भी कृष्णा कपूर के काफी अच्छे संबंध थे. 

87 वर्षीय कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया है. कृष्णा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की पत्नी थी. इनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कृष्णा राज कपूर अपने पीछे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा कपूर समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. 

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़