IPL 2021: MS Dhoni को पछाड़ भारत के सिक्सर किंग बने 'हिटमैन'

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हिटमैन ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

Written by - Adarsh Dixit | Last Updated : Apr 17, 2021, 10:30 PM IST
  • आईपीएल में सबसे अधिक छक्के मारने वाले 5 बल्लेबाज
  • ओवरऑल खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर हिटमैन
IPL 2021: MS Dhoni को पछाड़ भारत के सिक्सर किंग बने 'हिटमैन'

नई दिल्ली: जब जब देश में गगनचुंबी छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की बात होती है तब तब युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम जरूर लिया जाता है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हिटमैन ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीय

रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को सबसे अधिक छक्के मारने के मामले में पीछे कर दिया. रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई में मैच के तीसरे ओवर में मुजीब उर रहमान को 5वीं गेंद पर सिक्स उड़ाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी के (216 सिक्स) की बराबरी की. 

इसके बाद अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार को डीप मिड विकेट पर छक्का उड़ाते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया.

ओवरऑल खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर हिटमैन

उल्लेखनीय है कि मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 215 छक्के थे, जबकि धोनी के नाम 216 छक्के दर्ज थे. सबसे अधिक छक्का उड़ाने वालों की लिस्ट में रोहित अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे अधिक क्रिस गेल ने 351 और एबी डिविलियर्स ने 237 छक्के लगाए हैं.  

ये भी पढ़ें- 5वीं में फेल होने वाले झारखंड के लाल को मिला IPL में धमाल मचाने का मौका

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के मारने वाले 5 बल्लेबाज

भारतीय खिलाड़ियों में आईपीएल में सबसे अधिक छक्के अब रोहित शर्मा के हो गए हैं. रोहित शर्मा के 217, महेंद्र सिंह धोनी के 216, विराट कोहली 201, सुरेश रैना 198, रॉबिन उथप्पा 163 छक्के जड़ चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों में आईपीएल में सबसे अधिक मारने वाले खिलाड़ियों में ये 5 बल्लेबाज शीर्ष पर हैं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़