Tokyo Olympic 2021: सिंधू के पास एक और इतिहास रचने का मौका, जानिये 10वें दिन ओलंपिक में भारत का पूरा कार्यक्रम

 अगर पीवी सिंधू रविवार को कांस्य पदक जीत जाती हैं तो लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली वे भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 31, 2021, 09:07 PM IST
  • पीवी सिंधू की होगी कांस्य पदक पर नजर
  • क्वार्टरफाइनल में भारतीय हॉकी टीम की परीक्षा
Tokyo Olympic 2021: सिंधू के पास एक और इतिहास रचने का मौका, जानिये 10वें दिन ओलंपिक में भारत का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली: भारत को ओलंपिक खेलों में शनिवार के दिन कोई बड़ी खुशखबरी नहीं मिली. टोक्यो में 9वां दिन पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ. जिन पीवी सिंधू से गोल्ड मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद थी वे सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी से हार गईं. 

अब भी उनके पास इतिहास रचने का मौकै है. अगर पीवी सिंधू रविवार को कांस्य पदक जीत जाती हैं तो लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली वे भारत की पहली महिला खिलाड़ी और कुल दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी. सिंधू से पहले सुशील कुमार ये कारनाम कर चुके हैं. उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में क्रमश: कांस्य और रजत पदक जीता है. 

टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन यानी 1 अगस्त को किन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी और भारत का पूरा शेड्यूल क्या है, ये निम्नलिखित है- 

गोल्फ:

अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले , सुबह 4:15 बजे से

बैडमिंटन:

महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधू बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), शाम पांच बजे

मुक्केबाजी:

पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार, सुबह 9:36 बजे।

हॉकी:

पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympic 2021: सिंधू का सपना टूटा, कमलप्रीत ने बढ़ाई आस, 9वें दिन जानिये कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

घुड़सवारी:

क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, सुबह 05:18 बजे

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़