प्ले स्टोर से हटाए गए ये 30 पॉपुलर ऐप्स, जानिए पूरी लिस्ट.

गूगल ने अपने डाउनलोडिंग प्लेटफॉर्म प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप को हटा दिया है. गूगल ने यह फैसला यूजर्स की सुरक्षा और परेशानियों से बचाने के लिए किया है. अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो इसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 21, 2020, 06:37 PM IST
    • ऐप में पाया गया खतरनाक मैलवेयर
    • 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स कर रहें इन ऐप्स का इस्तेमाल
प्ले स्टोर से हटाए गए ये 30 पॉपुलर ऐप्स, जानिए पूरी लिस्ट.

नई दिल्ली: गूगल लगातार यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए अपडेट करते रहता है. एक बार फिर यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने पॉपुलर डाउनलोडिंग प्लेटफॉर्म प्ले स्टोर से 30 ऐप को हटा दिया है. अगर आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो अपने फोन से इसे अनइंस्टॉल कर दें.

वॉयस रिकॉर्ड के जरिए यूजर्स ट्विटर पर कर सकेंगे ट्वीट.

दरअसल इन ऐप्स में खतरनाक मैलवेयर पाया गया जिसके चलते प्ले स्टोर से इसे हटा दिया गया. आइए जानते हैं इन ऐप्स की पूरी लिस्ट.

Yoriko Camera 1 लाख
Solu Camera 5 लाख
Lite Beauty Camera 10 लाख
Beauty Collage Lite 5 लाख
Beauty and Filters camera 10 लाख
Photo Collage and beauty camera 1 लाख
Gaty Beauty Camera 5 लाख
Pand Selife Beauty Camera 50 हजार
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Benbu Seilfe Beauty Camera 10 लाख
Pinut Selife Beauty and Photo Editor 10 लाख
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera 5 लाख
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera 10 लाख
Selife Beauty Camera and Photo Editor 1 लाख
Fog Selife Beauty Camera 1 लाख
First Selife Beauty Camera and Photo Editor 50 लाख
Vanu Selife Beauty Camera 1 लाख
Sun Pro Beauty Camera 10 लाख
Funny Sweet Beauty Camera 5 लाख
Little Bee Beauty Camera 10 लाख
Beauty Camera and Photo Editor Pro 10 लाख
Grass Beauty Camera 10 लाख
Ele Beauty Camera 10 लाख
Flower Beauty Camera 1 लाख
Best Selfie Beauty Camera 10 लाख
Orange Camera 5 लाख
Sunny Beauty Camera 10 लाख
Pro Selfie Beauty Camera 5 लाख
Selfie Beauty Camera Pro 10 लाख
Elegant Beauty Cam-2019 50 हजार

2 करोड़ लोग कर रहे हैं इन ऐप्स का इस्तेमाल
बता दें नए यूजर्स इन ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे फिलहाल अब तक इन ऐप्स को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. गूगल ने यूजर्स को इन ऐप को तुरंत अपने फोन से हटाने की सलाह दी है. जानकारी के अनुसार WhiteOps के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इन ऐप्स के बारे में डिटेल में बताया है. जिसके तहत इस तरह के ऐप में आपको ढेर सारे ऐड दिखने लगते हैं. इसके साथ ही बिना लिंक पर क्लिक किए यूजर्स को उनपर रीडायरेक्ट करने लगते हैं. अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो तो इसे अनइंस्टॉल कर दें क्योंकि यह आपके सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है.

ट्रेंडिंग न्यूज़