इंडियन आर्मी की नई उड़ान! एफपीवी ड्रोन का हुआ सफल परीक्षण; खुद देख लीजिए VIDEO
- Ayush Sinha
- Jul 3, 2025, 08:10 PM IST
इंडियन आर्मी की पूर्वी कमान (Eastern Command) ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी रूप से विकसित एफपीवी ड्रोन का सफल प्रशिक्षण संपन्न कर, सैन्य तकनीक की एक नई उड़ान को साकार किया. यह अभ्यास न केवल ड्रोन की ऑटोनामस और दूर-संचालित क्षमताओं को और बढ़ाता है, बल्कि प्रतिकूल मौसम में भी लक्ष्य पर सटीक पेयलोड गिराने की दक्षता को सिद्ध करता है. अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित ये स्वदेशी ड्रोन, अब भारतीय सेना की युद्धनीति को नए आयाम दे रहे हैं और ऑपरेशनल रेडीनेस को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं.




