कौन सुल्तान सलमान खान को मौत की नींद सुलाना चाहता था?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश का खुलासा हुआ है। मुंबई में सलमान को उनके घर की बालकनी में मारने की साजिश थी। फैन बनकर उन पर हमला होने वाला था लेकिन इस साजिश को गुरुग्राम STF ने नाकाम कर दिया है। हैदराबाद से गुरुग्राम STF लॉरेंस विश्नौई गैंग के शार्प शूटर संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। संपत नेहरा सलमान को मारने की फिराक में था। वो बस विश्नोई गैंग के सरगना लॉरेंस विश्नोई के इशारे का इंतजार कर रहा था लेकिन इससे पहले वो अपनी साजिश में कामयाब हो पाता। गुरुग्राम STF ने उसे पकड़ लिया है। संपत नेहरा ने सलमान को मारने का फुल प्रूफ प्लान बना लिया था। काले हिरण मामले में विश्नोई गैंग ने सलमान को मारने की धमकी दी थी। इस साजिश में संपत नेहरा के साथ और कौन-कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। जेल में ही संपत नेहरा लॉरेंस विश्नोई से मिला था और उसकी गैंग में शामिल हो गया था। संपत नेहरा शार्प शूटर है हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में संपत नेहरा पर हत्या, लूट के मामले दर्ज है।

ट्रेंडिंग विडोज़