दुल्हन बनी नजर आईं नोरा, क्या शादी की कर रही हैं प्लानिंग!

दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों हर युवा की दिल की धड़कन बनी हुई हैं. नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 5, 2021, 02:35 PM IST
  • दुल्हन बनीं नोरा फतेही
  • रॉयल लुक से बटोरी सुर्खियां
दुल्हन बनी नजर आईं नोरा, क्या शादी की कर रही हैं प्लानिंग!

नई दिल्ली: दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों हर युवा की दिल की धड़कन बनी हुई हैं. नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज सोशल साइट पर शेयर किया है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

इन तस्वीरों में नोरा (Nora Fatehi latest photo) रॉयल लुक में किसी भी रानी से कम नहीं दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ खूब सारी ज्वेलरी कैरी किया है और साथ ही अपने सर पर पल्लू लिया है. क्रीम कलर की एम्ब्राइडरी के साथ लाल रंग का बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें-सनी लियोनी पर कमाल खान ने कसा तंज, कहा-भारत में एक्ट्रेस ने दिया पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा.

वहीं नोरा इन तस्वीरों में बेहद सुंदर दिख रही हैं और उनकी इस पोस्ट को देख फैंस एक बार फिर उन पर लट्टू हुए जा रहे हैं. फोटो को पोस्ट करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा है ‘बिनते दिल मिसरिया में'.  बता दें कि एक्ट्रेस ने यह पोस्ट महज कुछ ही घंटे पहले शेयर किया है लेकिन अब तक उस पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

ये भी पढ़ें-जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने बढ़ाया तापमान, जींस का बटन खोल दिए बोल्ड पोज.

इन दिनों नोरा डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 4 को जज करती नजर आ रही हैं. वहीं 13 अगस्त को उनकी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज होने वाली है. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, एमी विर्क भी दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़