VIDEO: किसी भी रंग में रंग सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर किया दावा

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. इस वीडियो में उनके कई ग्लैमरस लुक देखे जा सकते हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 3, 2021, 05:33 PM IST
  • फैंस को भा गया सोनाक्षी सिन्हा का ये नया अंदाज
  • शेयर कर कहा- मैं किसी भी रंग में रंग सकती हूं
VIDEO: किसी भी रंग में रंग सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर किया दावा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं सोनाक्षी 

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने वीडियो और बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां दिखाती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के लाखों फॉलोअर्स हैं, इसी कारण उनका पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं.

जबरदस्त पोज दती नजर आईं सोनाक्षी 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. इस वीडियो में उनके कई ग्लैमरस लुक देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा', आमिर खान से होगा मुकाबला

ये वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके डिफरेंट पोज तारीफ के काबिल हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना सुनाई दे रहा है.

'भुज: द प्राइम ऑफ इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस 

वीडियो शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने कैप्शन में लिखा, 'मैं किसी भी रंग में रंग सकती हूं जो भी आपको पसंद है.' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनाक्षी का ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: क्या सच में नोरा फतेही के नाम से डरती हैं भारती सिंह? वीडियो देख फैंस के मन में उठे सवाल

काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही 'भुज: द प्राइम ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को  रिलीज की जाएगी. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़