2500KM तक सटीक वार! कितनी घातक है 9M729 मिसाइल? जिसने अमेरिका समेत यूरोपीय देशों की नींद उड़ा दी

Russia 9m729 Cruise Missile: मिसाइलें किसी भी युद्ध में बहुत अहम भूमिका निभाती हैं. दुनिया भर में कई देशों को पास बहुत ही खतरनाक मिसाइलें हैं. ऐसे में रूस के पास मौजूद एक मिसाइल के बारे में बताएंगे जिसकी आजकल बहुत ही चर्चा हो रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Written by - ritesh jaiswal | Last Updated : Oct 31, 2025, 09:06 PM IST
  • रूस की नई 9M729 मिसाइल बनी चर्चा में
  • 2500 किमी तक वार करने में सक्षम
  • इस्कंदर सिस्टम से किया जा सकता है लॉन्च
2500KM तक सटीक वार! कितनी घातक है 9M729 मिसाइल? जिसने अमेरिका समेत यूरोपीय देशों की नींद उड़ा दी

Russia 9m729 Cruise Missile: 9M729 क्रूज मिसाइल को बहुत ही आधुनिक तकनीक और जबरदस्त रेंज के साथ बनाया गया है. इसे रूस ने बनाया है. यह मिसाइल पुराने मॉडल से ज्यादा सटीक, ताकतवर और लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है. इसे इस्कंदर मिसाइल सिस्टम से लॉन्च किया जा सकता है और यह दुश्मन के ठिकानों को पल भर में तबाह करने की क्षमता रखती है. यह मिसाइल लंबी दूरी तक वार करने में सक्षम है इसमें लगा गाइडेंस सिस्टम इसे बेहद सटीक बनाता है.

लंबी दूरी तक वार की क्षमता
इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है. बता दें, 9M729 मिसाइल 2500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को आसानी से भेदने की योग्यता रखती है. इससे रूस अपने देश से ही हजारों किलोमीटर दूर तक दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि इसमें लगा गाइडेंस सिस्टम बहुत ज्यादा सटीक बनाता है. यह अपने लक्ष्य को लगभग बिना किसी चूक के हिट करने में सक्षम है.

ज्यादा शक्तिशाली वारहेड
9M729 मिसाइल का वारहेड भी बहुत ज्यादा प्रभावशाली है. इससे विस्फोट की ताकत और नुकसान दोनों बढ़ जाते हैं. इसे जमीन से लॉन्च किया जाता है और यह तेज स्पीड से उड़कर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाती है.

इस्कंदर सिस्टम से लॉन्च
यह मिसाइल 9K720 इस्कंदर मिसाइल सिस्टम के ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (TEL) से लॉन्च की जाती है. जिसे इस्कंदर-K भी कहा जाता है. इससे मिसाइल को आसानी से कहीं भी ले जाया सकता है और लॉन्च किया जा सकता है. 

ध्यान देने वाली बात ये है कि 9M729 मिसाइल रूस की मिसाइल तकनीक में एक बड़ी छलांग है. इसकी लंबी रेंज, सटीक वार क्षमता और आधुनिक गाइडेंस सिस्टम इसे दुनिया की सबसे खतरनाक ग्राउंड बेस्ड मिसाइलों में से एक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: अब होगी तबाही! AI सिस्टम से लैस X-BAT फाइटर जेट, 50000 फीट की ऊंचाई तक भरेगा उड़ान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 

About the Author

ritesh jaiswal

डिजिटल पत्रकार और साइंस के जानकार हैं, ट्रैवल सेगमेंट में काम करने का 6 महीने से ज्यादा एक्सपीरियंस है. विज्ञान और ट्रैवल की बारीक खबरों का अपडेट देते हैं. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़