दुनिया का सबसे महंगा चुनाव है इस बार का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

इतिहास में अमेरिका का इस बार का चुनाव अब तक के सबसे महंगे चुनाव के रूप में दर्ज किया जाने वाला है, इसमें हुआ खर्च तो हैरान कर देता है..

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 30, 2020, 01:17 AM IST
    • अमेरिकी चुनावों में हुआ है चौदह अरब डॉलर्स का खर्चा
    • अमेरिकी शोध ने दी जानकारी
    • सबसे अधिक दान प्राप्त किया बिडेन ने
दुनिया का सबसे महंगा चुनाव है इस बार का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

नई दिल्ली.    साल 2020 जहां कोरोना वर्ष के रूप में जाना जायेगा वहीं ऐतिहासिक अमेरिकन चुनावों के लिये भी इसे याद किया  जायेगा. इस चुनाव की जो खासियत इसे ऐतिहासिक बनाती है वह इसमें इस बार हुआ जोरदार चुनावी खर्चा है जो इसके पहले दुनिया में कभी किसी देश के चुनावों के दौरान नहीं देखा गया है.  

हुआ है 14 अरब डॉलर्स का खर्चा

वर्ष 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव देश ही नहीं दुनिया के भी इतिहास का सबसे खर्चीला चुनाव बनने जा रहा है. माना जा रहा है कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में इस चुनाव के मुकाबले लगभग आधी धनराशि का खर्चा हुआ है. इस बार के चुनाव का कुल खर्चा अमेरिकन डॉलर्स में करीब 14 अरब के होने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें. ''यौन संबन्ध बनाने के लिये किया जाता है ब्लैकमेल''

शोध ने दी जानकारी

अमेरिकी शोध समूह 'द सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स' ने चुनाव के खर्च पर ये जानकारी देते हुए कहा कि मतदान से पहले के आखिरी महीने में राजनीतिक चंदे में जोरदार बढ़त देखी गई है. और इसकी वजह से इस चुनाव में जो 11 अरब डॉलर का खर्च होने का पहले जो अनुमान लगाया गया था, ये उससे कहीं बहुत आगे बढ़ कर 14 अरब डॉलर्स का हो गया है.  

ये भी पढ़ें. अमीषा पटेल ने कहा -बिहार में दुष्कर्म तक हो सकता था उनके साथ

सबसे अधिक दान प्राप्त किया बिडेन ने

जिस तरह से अमेरिकी चुनाव दुनिया के सबसे खर्चीले चुनाव के लिये जाने जाने वाले हैं उसी तरह राष्ट्रपति पद के लिये मैदान में ताल ठोंक रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडेन भी दुनिया के सबसे अधिक दान प्राप्त करने वाले प्रत्याशी बनने वाले हैं. शोध समूह के अनुसार बाइडेन अमेरिकी इतिहास के पहले चुनावी प्रत्याशी हैं जिनको दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की दान राशि प्राप्त हुई है.

ये भी पढ़ें. क्या ये ट्रम्प पर हमले की कोशिश थी? 9/11 जैसी लगती है साजिश

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐपजो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा... नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-

Android Link - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zeenews.hindustan&hl=en_IN

iOS (Apple) Link - https://apps.apple.com/mm/app/zee-hindustan/id1527717234

ट्रेंडिंग न्यूज़