Countries with guns but no army: दुनिया में कुछ ऐसे देश भी मौजूद हैं जिनके पास अपनी खुद की कोई सेना नहीं है. लेकिन इन देशों में बड़ी संख्या में बंदूकें मौजूद हैं. इन देशों के पास किसी तरह की स्थाई सेना न होने के कारण ये पुलिस बल, कोस्ट गार्ड और दूसरे देशों की मदद पर निर्भर रहते हैं. दुनिया में मौजूद इन देशों में नागरिकों को अपने पास बंदूकें रखने का अधिकार है. इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताएंगे.
आइसलैंड
आइसलैंड दुनिया के उन अनोखे देशों में से एक है, जिनके पास कोई स्थाई सेना मौजूद नहीं है. इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोस्ट गार्ड और पुलिस बल के कंधों पर टिकी हुई है. इस देश में नागरिकों के पास बड़ी संख्या में बंदूकें मौजूद हैं. आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा गन ऑनरशिप यहीं पाई जाती है. इस देश में बंदूक रखने के लिए लोगों का सख्ती से बैकग्राउंड चेक किया जाता है, जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाती है.
कोस्टा रिका
यह एक ऐसा देश है जिसने साल 1949 में गृहयुद्ध के बाद अपनी सेना खत्म कर दी थी. इस देश ने अपनी सेना खत्म करने के बाद उसका बजट शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगाना शुरू कर दिया था. इस देश में रहने वाले लोगों को उनकी आत्मरक्षा के लिए बंदूकें रखने की परमिशन है. इस देश में बंदूक रखने के लिए लोगों को लाइसेंस लेना और सुरक्षा जांच कराना जरूरी है. इस देश की सुरक्षा के लिए अमेरिका के साथ कुछ दूसरे देश मदद करते हैं.
पनामा
यह देश भी दुनिया के उन अनोखे देशों में आता है, जिनके पास कोई भी सेना मौजूद नहीं है. पनामा देश ने साल 1990 में अमेरिका द्वारा यहां के तानाशाह मैनुअल नॉरिएगा को हटाने के बाद अपनी सेना को समाप्त कर दिया था. इस देश में पब्लिक फोर्स नाम की एक सुरक्षा एजेंसी है, जो पुलिस, सीमा सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा का काम करती है. इस देश के लोगों को बंदूक रखने की अनुमति है लेकिन उसके लिए लाइसेंस जरूरी होता है.
लिकटेंस्टाइन
यूरोप में मौजूद यह देश साल 1868 के बाद से बिना सेना के है. इस देश के लिए उस समय सेना रखना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा था. जिस कारण इस देश ने अपनी सेना को भंग कर दिया था. इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्विटजरलैंड के ऊपर निर्भर है. इस देश के नागरिक भी बंदूकों को रख सकते हैं. आपको बता दें कि इस देश में लोग सिर्फ शिकार और स्पोर्ट शूटिंग के लिए बंदूकों को रखते हैं.
ये भी पढ़ें- धरती फट जाए, फिर भी मिलेगी 5G स्पीड! भारत बना रहा उड़ने वाला 'इंटरनेट स्टेशन'; 150KG वजनी HAPS जल्द भरेगा उड़ान
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









