चीन ने J-20 में फूंकी नई जान, अमेरिकी F-22 की 'बर्बादी' के लिए AL-31F जेट इंजन से किया लैस; आसमान का बना अदृश्य योद्धा

J-20 upgrade AL-31F Jet Engine: J-20 फाइटर जेट को चीन का सबसे अहम रणनीतिक हथियार माना जाता है, जिसे अमेरिका के F-22 और F-35 जैसे स्टील्थ जेट्स का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है.

Written by - Prashant Singh | Last Updated : Nov 12, 2025, 01:52 PM IST
  • J-20 में नया इंजन लगा, प्रदर्शन बढ़ा
  • सुपरक्रूज क्षमता से मिशन रेंज बढ़ेगी
चीन ने J-20 में फूंकी नई जान, अमेरिकी F-22 की 'बर्बादी' के लिए AL-31F जेट इंजन से किया लैस; आसमान का बना अदृश्य योद्धा

J-20 upgrade AL-31F Jet Engine: चीन की वायुसेना ने अपने सबसे एडवांस पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट J-20 'माइटी ड्रैगन' को एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपग्रेड दिया है. खबरों के मुताबिक, J-20 में अब स्वदेशी रूप से विकसित नए इंजन लगाए गए हैं. इस बदलाव से J-20 की रफ्तार, फुर्ती और लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है. यह अपग्रेड चीन की हवाई ताकत को एशिया में और भी ज्यादा मजबूत करता है.

ग्लोबल टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले J-20 में रूस के सैटर्न AL-31F इंजन लगे होते थे, जिससे इसकी असली ताकत पूरी तरह से बाहर नहीं आ पाती थी. अब चीन ने इन पुराने इंजनों को अपने खुद के बनाए नए और ताकतवर इंजन से बदल दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए इंजन से J-20 को 'सुपरक्रूज' की क्षमता मिल गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

'सुपरक्रूज' का मतलब है कि विमान बिना आफ्टरबर्नर यानी ज्यादा ईंधन जलाकर तेज रफ्तार का इस्तेमाल किए ही आवाज की रफ्तार से तेज उड़ सकता है. इससे विमान का ईंधन कम खर्च होता है और यह तेजी से हमला करने की स्थिति में पहुंच सकता है. यह अपग्रेड J-20 को एक विश्वस्तरीय स्टील्थ फाइटर बना देगा.

नया इंजन: J-20 को क्या मिला?
J-20 में इंजन का अपग्रेड सिर्फ एक बदलाव नहीं है, बल्कि यह विमान की पूरी युद्धक क्षमता को बढ़ाता है. नए इंजन से विमान लगातार तेज रफ्तार बनाए रख सकेगा, जिससे यह कम समय में लंबी दूरी तय कर पाएगा और दुश्मन के रडार को चकमा देना और भी आसान हो जाएगा.

बेहतर फुर्ती: इंजन की ताकत बढ़ने से विमान कठिन मोड़ लेने और तेज रफ्तार से ऊपर उठने जैसे हवाई करतबों को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकेगा, जो डॉगफाइट नजदीकी हवाई लड़ाई में बड़ा फायदा देगा.

ईंधन की बचत: सुपरक्रूज की क्षमता से ईंधन की खपत कम होगी, जिससे J-20 ज्यादा देर तक हवा में रह सकता है और लंबी दूरी के मिशन को अंजाम दे सकता है.

J-20 क्यों है चीन के लिए इतना जरूरी?
J-20 चीन की वायुसेना के लिए एक रणनीतिक गेम-चेंजर है, खासकर एशिया प्रशांत क्षेत्र में. J-20 चीन को अपने पड़ोसियों, जैसे भारत, जापान और दक्षिण कोरिया की वायुसेनाओं पर तकनीकी बढ़त देता है, जिनके पास अभी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की कमी है. अपनी स्टील्थ क्षमता के कारण, J-20 दुश्मन के एयर डिफेंस को चकमा देकर उनके कमांड सेंटर, रडार साइट्स और एयरबेस पर हमला करने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें- समंदर में 'जर्मन जासूस'! भारत को दुनिया की सबसे खामोश पनडुब्बी 212CD का ऑफर; चीन-पाक का सोनार होगा बेकार

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Prashant Singh

http://Prashant.Singh@India.comप्रशांत सिंह के लेख रिसर्च-आधारित, फैक्ट-चेक्ड और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित होते हैं. ये जियोपॉलिटिक्स और रक्षा से जुड़ी खबरों को आसान हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़