दुनिया की सबसे पतली नदी! जो 10 हजार साल से बह रही है, इसकी चौड़ाई जानकर पसीने छूट जाएंगे

Worlds Thinnest River: आज हम आपको एक ऐसी अनोखी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया की सबसे पतली नदी कहा जाता है. इस नदी की गहराई तो काफी है, लेकिन इसकी चौड़ाई इतनी कम है कि कोई बचा भी इसे आसानी से पार सकता है.  

Written by - Ishita Tyagi | Last Updated : Nov 8, 2025, 02:04 PM IST
  • इसकी चौड़ाई बस 4 सेंटीमीटर है
  • लंबाई 17 किलोमीटर बताई जाती है
दुनिया की सबसे पतली नदी! जो 10 हजार साल से बह रही है, इसकी चौड़ाई जानकर पसीने छूट जाएंगे

Worlds Thinnest River: दुनिया में नदियां जीवन का आधार हैं. कुछ नदियां इतनी चौड़ी होती हैं कि उन पर पुल बनाना मुश्किल होता है, तो कुछ इतनी पतली कि पैदल ही पार कर ली जाएं. आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे पतली नदी की.  यह नदी इतनी पतली है कि इसकी चौड़ाई कभी-कभी महज 4 सेंटीमीटर रह जाती है. लेकिन फिर भी यह एक सच्ची नदी है, जो साल भर बहती रहती है. आइए आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे पतली नदी कौनसी है? 

दुनिया की सबसे पतली नदी
दुनिया की सबसे पतली नदी हुलाई नदी है, जो उत्तरी चीन में बहती है. इसकी लंबाई करीब 17 किलोमीटर है, लेकिन इसकी चौड़ाई बहुत कम है, सिर्फ 15 सेंटीमीटर. कुछ जगहों पर तो यह नदी इतनी पतली हो जाती है कि उसकी चौड़ाई केवल 4 सेंटीमीटर रह जाती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

हुलाई नदी के बारे में
हुलाई नदी उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया पठार पर बहती है. यह गोंगर घास के मैदानों से गुजरती हुई करीब 17 किलोमीटर लंबी है. सबसे पतली जगह पर तो यह 4 सेंटीमीटर से भी कम चौड़ी हो जाती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नदी कम से कम 10,000 साल से बह रही है. यहां का इलाका सूखा है, लेकिन नदी कभी सूखती नहीं है. यह छोटी-सी धारा घास के मैदानों को हरा-भरा रखती है. वहां के लोग इसे चमत्कार मानते हैं.

क्यों है यह नदी सबसे पतली?  
हुलाई नदी में बाढ़ का मैदान है, जो इसे नदी साबित करता है. अमेजन जैसी नदियां मीलों चौड़ी होती हैं, लेकिन हुलाई की पतली धारा हमें सिखाती है कि छोटा होना कमजोर नहीं होता. यह नदी पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है. यह घास के मैदानों को नमी देती है और छोटे जीवों का घर है. लेकिन जलवायु परिवर्तन से इस पर खतरा रहता है. 

हुलाई नदी का महत्व
यह नदी यात्रिओं के लिए आकर्षण का केंद्र है. लोग यहां आकर इसकी पतली धारा को देखकर हैरान रह जाते हैं. यहां के किसान इसे खेतों में पानी देने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन प्रदूषण से इसे बचाना जरूरी है. चीन सरकार ने इसे सुरक्षित जगह घोषित किया है. वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं कि कैसे ऐसी नदियां जल चक्र को बनाए रखती हैं.

ये भी पढ़ें: ना रेड, ना ग्रीन, ना येलो... फिर भी ट्रैफिक चलता है मस्त! भारत का पहला सिग्नल-फ्री शहर जहां जाम का नामोनिशान नहीं!

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Ishita Tyagi

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ताल्लकु रखने वाली इशिता त्यागी को जनरल नॉलेज की खबरों में खूब दिलचस्पी है. इन्होंने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़