आसमान से खामोश हमला! दुनिया के सबसे एडवांस हथियार जो फाइटर जेट से होते हैं फायर; बैटलफील्ड का बदल देंगे नजारा

Advanced Fighter Jet Weapon Systems: दुनिया आज के दौर में तकनीकी क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है. फाइटर जेट्स लगातार नई तकनीकों और खतरनाक हथियारों से लैस हो रहे हैं. आज के समय में फाइटर जेट्स सिर्फ स्पीड और ताकत के लिए नहीं बल्कि AI तकनीकों कि लिए भी जाने जा रहे हैं.  

Written by - Ayush Mishra | Last Updated : Nov 12, 2025, 04:00 PM IST
  • हाइपरसेनिक मिसाइलें सटीकता से करती हैं हमला
  • लेजर हथियार बिजली की स्पीड से करते टारगेट खत्म
आसमान से खामोश हमला! दुनिया के सबसे एडवांस हथियार जो फाइटर जेट से होते हैं फायर; बैटलफील्ड का बदल देंगे नजारा

Advanced Fighter Jet Weapon Systems: दुनिया में लगातार हवाई युद्ध की दिशा बदल रही है. आज के समय में अब आसमान में होने वाली लड़ाइयां सिर्फ पायलट की समझदारी और कुशलता पर निर्भर नहीं रह गई हैं. आज के समय में मशीनें भी सोचने लगी हैं. फाइटर जेट्स के कई ऐसे हथिार सिस्टम हैं जो बेहद एडवांस और AI सक्षम हैं. आज के समय के लड़ाकू विमान पुराने हथियारों को नई तकनीकों के साथ जोड़कर हवाई युद्ध को नई दिशा दे रहे हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट हथियार सिस्टम के बारे में बताएंगे. 

AI गाइडेड हथियार
आज के समय में AI हर क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत किए हुए है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिसाइलों को भी नई दिशा दे रही है. मॉर्डन AI गाइडेड मिसाइलें अपने टारगेट को पहचानने और उसको हिट करते हुए रास्ते में होने वाली सभी समस्याओं से बचने की क्षमता रखती हैं. आज के समय की नई लूटेरिंग म्यूनिशन यानी घूमने वाली मिसाइलें उड़ान के दौरान भी अपना निशाना बदलने में सक्षम हैं. इस तकनीक से काफी ज्यादा सटीकता बढ़ती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स
आज के समय लेजर हथियारों की तकनीक को काफी ज्यादा महत्व दिया जा रहा है. जिसके चलते उनके ऊपर लगातार काम चल रहा है. अब जंग सिर्फ बारूद और विस्फोट से नहीं लड़ी जाएगी. आज के समय में लेजर हथियार यानी Directed Energy Weapons सिस्टम को फाइटर जेट्स में लगाया जा रहा है. यह सिस्टम बिजली की स्पीड से ड्रोन और मिसाइलों को खत्म करने में सक्षम है. 

एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पॉड्स
आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम मॉर्डन फाइटर जेट्स का सबसे चालाक और बेहद खतरनाक हथियार माना जा रहा है. यह सिस्टम रडार और दुश्मन के मिसाइलों को जैम या स्पूफ कर सकते हैं. यह सिस्टम एक डिजिटल शील्ड की तरह काम करता है. आपको बता दें कि F-15EX में मौजूद EPAWSS सिस्टम इस विमान के पायलट को अलर्ट करता है और दुश्मन के हमलों को भी चकमा दे देता है. 

हाइपरसोनिक हथियार
ऐसी मिसाइलें जो अपनी आवाज से पांच गुना ज्यादा तेजी से उड़ सकें, वे हाइपरसेनिक मिसाइलें होती हैं. ये मिसाइलें इतनी स्पीड से हमला करती हैं कि दुश्मन के पास जवाबी कार्रवाई का समय ही नहीं होता है. जिससे उसे काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है. ये मिसाइलें AI नेविगेशन सिस्टम से पूरी तरह से लैस होती हैं. ये मिसाइलें इनके रास्ते में आने वाले रक्षा सिस्टमों को चकमा देकर अपने टारगेट पर पूरी सटीकता से हमला करती हैं. 

ये भी पढ़ें- चीन ने J-20 में फूंकी नई जान, अमेरिकी F-22 की 'बर्बादी' के लिए AL-31F जेट इंजन से किया लैस; आसमान का बना अदृश्य योद्धा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Ayush Mishra

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखने वाले आयुष मिश्रा ने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़