Chemistry का Nobel Prize घोषित, जानिए किन्हें मिला यह सम्मान

जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है. फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और यूनाइटेड स्टेट्स की जेनिफर डोडना ‘जीनोम एडिटिंग' की पद्धति का विकास किया.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 7, 2020, 04:58 PM IST
    • फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और यूनाइटेड स्टेट्स की जेनिफर डोडना को मिला सम्मान
    • जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है.
Chemistry का Nobel Prize घोषित, जानिए किन्हें मिला यह सम्मान

नई दिल्लीः यह हफ्ता नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prize) की घोषणाओं का है. फिजिक्स और चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद अब बुधवार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं.

केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry for 2020) पुरस्कार इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को दिया गया है. 

जीनोम एडिटिंग तकनीक की विकसित
जानकारी के मुताबिक, जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है. फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और यूनाइटेड स्टेट्स की जेनिफर डोडना ‘जीनोम एडिटिंग' की पद्धति का विकास किया.

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डोडना ने CRISPR-Cas9 DNA "कैंची" के रूप में पहचाना जाने जाना वाला जीनोम एडिटिंग (gene-editing) तकनीक को विकसित किया.

बुधवार को हुई घोषणा
स्टाकहोम में ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज' का पैनल बुधवार को विजेताओं की घोषणा की. नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रुपये) की राशि दी जाती है.

स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है. ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है.

पीढ़ी दर पीढ़ी चल रही बीमारियों का हो सकता है इलाज
रसायन विज्ञान के विषय में नोबेल ज्यूरी ने कहा, "इनके प्रयोग से शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के डीएनए को अत्यधिक उच्च परिशुद्धता के साथ बदल सकते हैं.

इस तकनीक का जीवन विज्ञान पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा है, यह नए कैंसर उपचारों में योगदान कर रहा है और विरासत में मिली बीमारियों के इलाज के सपने को सच कर सकता है."

यह भी पढ़िएः Physics के Nobel Prize का ऐलान, जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को मिल रहा है यह सम्मान

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...

नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link -

ट्रेंडिंग न्यूज़