'जेलेंस्की की हत्या का प्लान', 47 बैलिस्टिक मिसाइल... 450 ड्रोन हमला! रूसी धमाकों से दहला यूक्रेन

Russia Ukraine war: रूस के निशाने पर यूक्रेनियन राष्ट्रपति जेलेंस्की हैं. ऐसा ताबड़तोड़ रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद जेलेंस्की ने खुद कहा है. यूक्रेन का कहना है रूस ने बीते 2 दिन में 45 मिसाइल हमले और 450 से अधिक ड्रोन हमले किए हैं. 

Written by - Saurabh Pal | Last Updated : Nov 8, 2025, 11:26 PM IST
  • रूस ने दो दिन में 450 ड्रोन हमले किए
  • 45 बैलिस्टिक मिसाइलों से कई शहर तबाह
'जेलेंस्की की हत्या का प्लान', 47 बैलिस्टिक मिसाइल... 450 ड्रोन हमला! रूसी धमाकों से दहला यूक्रेन

Russia Ukraine war: जिसका डर था रूस यूक्रेन युद्ध में वही हो रहा है. रूसी सेना यूरोप के मौसम को हथियार की तरह उपयोग कर रही है. इससे पहले यही मौसम यूक्रेन का डिफेंस सिस्टम था, लेकिन मौसम की प्रकृति बदलना है. इसलिए बदल गया है. मौसम के अनुकूल होते ही रूस ने चौतरफा हमला तेज कर दिया है. एक्सपर्ट्स ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस अक्टूबर और नवंबर में हमला तेज करेगा और हो भी वही रही है. 

यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर रूस ने 450 से ज्यादा अटैक ड्रोन और करीब 45 लंबी दूरी की खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. इस हमले में यूक्रेन को भारी जान माल कि क्षति पहुंची है. यूक्रेनी हमले में करीब दो दर्जन लोग मारे गए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

मिसाइल यूक्रेन पर बरपाया कहर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमलों की पुष्टि की है. उन्होंन कहा रूस द्वारा रात में द्नीप्रो शहर पर किए गए हमले के बाद बड़े पैमाने पर रिस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रूस ने एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को निशाना बनाया, जिसमें अभी तक की जानकारी के अनुसार 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, और एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई.जेलेंस्की ने बताया कि दर्जनों लोगों को मलबे से बचाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि खारकीव, कीव और पोलटावा क्षेत्रों में भी हमलों के कारण लोगों की मौत और घायल होने की खबरें आई हैं.  रूस के हमले द्नीप्रो के अलावा कीरोवोग्राद, मिकोलेव, सुमी और चेर्निहिव क्षेत्रों में भी हुए. 

रूस के निशाने पर जेलेंस्की
इतना ही नहीं जेलेंस्की ने कहा कि हमले ताबड़तोड़ हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा अब रूसी सेना के निशाने पर वह खुद हैं. यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने इन हमलों के जरिए दुनिया से अपील की कि रूस पर और कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाएं, ताकि रूस के पास युद्ध जारी रखने के संसाधन न बचें. उन्होंने कहा कि रूस के फ्रीज किए गए एसेट्स, ऊर्जा क्षेत्र और तेल-गैस व्यापार पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जेलेंस्की ने सहयोगियों का जताया आभार
जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों अमेरिका, जर्मनी, नॉर्वे, नीदरलैंड, कनाडा, ब्रिटेन, जापान, इटली, स्पेन, लिथुआनिया, डेनमार्क, एस्टोनिया और यूरोपीय आयोग का समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने बताया कि इन देशों का ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को बचाने के लिए चल रहे सहयोग महत्वपूर्ण है. 

ये भी पढ़ें: भारत का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार! DRDO ने कहा, 'कुशा SAM' मैक 5.5 की स्पीड से 350 KM दूर ही दुश्मन की मिसाइलें कर देगा खत्म

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Saurabh Pal

सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़