5 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस से भारत के लिए भरी उड़ान

फ्रांस से भारत के लिए राफेल विमानों ने उड़ान भर ली है. 5 विमानों को लेकर देश के लिए भारतीय फाइटर पायलट्स निकल गए हैं. बुधवार को अंबाला एयरबेस पर सभी विमानों की लैंडिंग होगी..

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 27, 2020, 03:27 PM IST
    • फ्रांस से भारत के लिए उड़े राफेल विमान
    • 5 राफेल विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी
    • बुधवार को भारत पहुंचेंगे 5 राफेल विमान
5 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस से भारत के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली: भारत के लिए फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान रवाना हो गया है. भारतीय फाइटर पायलट्स विमानों लेकर भारत आ रहे हैं. 29 जुलाई को अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे. जानकारी के मुताबिक दुनिया के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक राफेल की तैनाती एक हफ्ते में हो जाएगी.

दुश्मनों का 'महाकाल', आ रहा है राफेल

  • फ्रांस के मैरिगनैक एयरबेस से 5 राफेल फाइटर की उड़ान
  • 29 जुलाई को 5 राफेल विमान भारत पहुंचेंगे
  • 7000 KM की दूरी तय कर भारत पहुंचेंगे राफेल
  • राफेल फाइटर जेट में हवा में ही ईंधन भरा जाएगा
  • 7 हजार किलोमीटर की उड़ान में सिर्फ एक ठहराव
  • फ्रांस से भारत आने के दौरान UAE में ठहरेगा राफेल

आज की सबसे बड़ी खबर है कि भारत के पराक्रम की उड़ान, जिसका नाम राफेल है. फ्रांस से भारत के लिए पांच राफेल विमानों ने अब से थोड़ी देर पहले भारत के लिए उड़ान भरी. फ्रांस के मैरिगनेक एयरबेस से ये विमान भारत के लिए रवाना हुए.

फ्रांस से भारत के लिए उड़े 5 राफेल

5 राफेल फाइटर विमानों ने फ्रांस के मैरिगनैक एयरबेस से उड़ान भरी है. पांचो राफेल करीब 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके 29 जुलई को भारत पहुंचेंगे. 7 हजार किलोमीटर की उड़ान में राफेल सिर्फ एक स्टॉपेज यूएई में ठहरेगा.

ये विमान करीब सात हजार किलोमीटर का फासला तय कर भारत पहुंचेंगे. फ्रांस में भारतीय राजदूत ने फ्रांसीसी सरकार और डसॉल्ट एविएशन को धन्यवाद दिया. कहा- राफेल की समय पर डिलीवरी के लिए भारत फ्रांस सरकार की तारीफ करता है.

राफेल में कई खासियत है जिसकी वजह से राफेल भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है. अब जब दो दिन बाद राफेल भारत के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल हो जाएगा. तब देश की ताकत में कई गुना बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़ें: राफेल की इन 10 खूबियों से समझिए, आखिर भारत को कैसे मजबूत करेगा ये लड़ाकू विमान?

भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम को सौ गुना बढ़ाने के लिए राफेल ने फ्रांस से उड़ान भर ली है. तारीख मुकर्रर है, 29 जुलाई यानी बुधवार को दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमान राफेल अंबाला एयरफोर्स पर पहुंच जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को झटके पर झटका! कांग्रेस की राजनीति का 'राफेल अध्याय' खत्म

इसे भी पढ़ें: भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ राफेल का गरुड़ सेना के दस्ते में स्वागत

ट्रेंडिंग न्यूज़