जनसंख्या से ज्यादा हथियार! इन देशों के नागरिक नहीं हैं सेना से कम; हर तीसरा आदमी रखता है बंदूक

armed civilians: दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो अपने अनोखेपन और खासियतों के कारण जाना जाता है. कुछ देशों की सेना के पास काफी ज्यादा संख्या में खतरनाक हथियार मौजूद हैं. लेकिन क्या आप ऐसे देशों के बारे में जानते हैं जिनके आम नागरिकों के पास भी भारी संख्या में हथियार मौजूद हों?  

Written by - Ayush Mishra | Last Updated : Nov 8, 2025, 11:35 PM IST
  • अमेरिका के लोगों पर हैं 39 करोड़ हथियार
  • यमन भी है सबसे ज्यादा हथियारों वाला देश
जनसंख्या से ज्यादा हथियार! इन देशों के नागरिक नहीं हैं सेना से कम; हर तीसरा आदमी रखता है बंदूक

armed civilians: दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जिनके आम नागरिकों के पास भी बड़ी संख्या में हथियार मौजूद हैं. इन देशों में इतने हथियार हैं कि इनकी सेना के हथियारों की संख्या भी इनके आगे कम पड़ जाएगी. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताएंगे जिनके आम नागरिकों के पास काफी संख्या में हथियार मौजूद हैं. 

अमेरिका 
जब भी सैन्य ताकत या खतरनाक सेना की बात होती है तो अमेरिका का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन अमेरिका सिर्फ सैन्य संख्या में ही आगे नहीं बल्कि आम नागरिकों के पास हथियारों की संख्या में भी सबसे आगे है. अमेरिका में आम नागरिकों के पास लगभग 39 करोड़ से भी ज्यादा हथियार मौजूद हैं. इस देश में हथियारों की संख्या इस देश की आबादी से भी ज्यादा है. इस देश में दूसरे संशोधन के अंडर लोगों को हथियार रखने की परमिशन दी गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यमन 
यमन देश भी दुनिया के उन देशों में गिना जाता है जिनके आम नागरिकों के पास बड़ी संख्या में हथियार मौजूद हैं. इस देश के ग्रामीण इलाकों में हथियारों को रखना एक सम्मान और सुरक्षा दोनों चीजों का प्रतीक माना जाता है. पुराने समय में हुए युद्धों के कारण यहां के आम नागरिकों के पास भी मिलिट्री ग्रेड हथियार देखने को मिल जाता है. इस देश के आम नागरिकों के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं. 

स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड को काफी ज्यादा शांति और खूबसूरती के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है. इस देश ने अपनी पहचान एक सशस्त्र समाज के रूप में बना रखी है. इस देश के आम नागरिकों के पास भी बड़ी संख्या में हथियार मौजूद है. स्विट्जरलैंड में रहने वाले सभी पुरुष नागरिकों को सेना की ट्रेनिंग लेना जरूरी होता है. यहां के लोग अपनी सैन्य सेवा वाली राइफल अपने घरों पर भी रख सकते हैं. 

सर्बिया
सर्बिया दक्षिण पूर्वी यूरोप में मौजूद एक देश है. इस देश के पास भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. यहां के लोगों के पास मौजूद हथियार बाल्कन युद्धों की विरासत हैं. सर्बिया देश के आम नागरिकों के पास आज भी युगोस्लाव युद्धों के समय कई हथियार मौजूद हैं. हालांकि इस देश की सरकार अब लगातार कड़े हथियार कानून और रजिस्ट्रेशन ड्राइव  चला रही है. जिसके चलते इस देश में अवैध हथियारों की संख्या अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है. 

फिनलैंड
फिनलैंड देश भी उन देशों में शामिल है, जिनके आम नागरिकों के पास बड़ी संख्या में हथियार मौजूद हैं. इस देश में इतनी संख्या में हथियारों के होने का कारण यहां के स्थानीय लोग ही हैं. फिनलैंड में ज्यादातर लोग शिकारी या फिर स्पोर्ट शूटर हैं. यहां के लोग हथियारों का इस्तेमाल शिकार करने या फिर खेल प्रतियोगिताओं में करते हैं. यहां की सरकार ने हथियारों के लिए यूरोप के सबसे सख्त लाइसेंस नियम लागू कर रखे हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार! DRDO ने कहा, 'कुशा SAM' मैक 5.5 की स्पीड से 350 KM दूर ही दुश्मन की मिसाइलें कर देगा खत्म

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

About the Author

Ayush Mishra

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखने वाले आयुष मिश्रा ने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़