14815KM की राक्षसी रफ्तार! Hypersonix बना रही है दुनिया का पहला हाइड्रोजन-फ्यूल जेट, SPARTAN इंजन से लैस

Hydrogen-fueled Hypersonic Jet: ऑस्ट्रेलिया की Hypersonix कंपनी दुनिया का पहला हाइड्रोजन-फ्यूल वाला हाइपरसोनिक जेट बना रही है जो Mach 12 की रफ्तार से उड़ सकेगा.  

Written by - harsh singh | Last Updated : Nov 4, 2025, 07:06 AM IST
  • हाइड्रोजन से चलेगा हाइपरसोनिक जेट विमान
  • Mach 12 रफ्तार देगा SPARTAN इंजन
14815KM की राक्षसी रफ्तार! Hypersonix बना रही है दुनिया का पहला हाइड्रोजन-फ्यूल जेट, SPARTAN इंजन से लैस

Hydrogen-fueled Hypersonic Jet: ऑस्ट्रेलिया की कंपनी Hypersonix Launch Systems एक ऐसा जेट बना रही है जो आने वाले समय में हवाई उड़ान की परिभाषा बदल सकता है. यह दुनिया का पहला हाइड्रोजन-फ्यूल वाला हाइपरसोनिक जेट होगा जो आवाज की गति से 12 गुना तेज यानी Mach 12 की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. इस जेट को कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा यानी यह रियूजेबल होगा.

46 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली
ब्रिस्बेन स्थित इस कंपनी को हाल ही में 46 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है. यह निवेश ऑस्ट्रेलिया के नेशनल रिकंस्ट्रक्शन फंड कॉरपोरेशन (NRFC), क्वींसलैंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (QIC) और कुछ अंतरराष्ट्रीय रक्षा निवेशकों द्वारा किया गया है. इस फंडिंग का मकसद ऑस्ट्रेलिया को हाइपरसोनिक उड़ान और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में ताकतवर बनाना है.

Add Zee News as a Preferred Source

Hypersonix कंपनी में फिलहाल 45 इंजीनियर और वैज्ञानिक काम कर रहे हैं. कंपनी के CEO मैट हिल ने कहा कि यह निवेश उनके मिशन में भरोसा दिखाता है. उनका टारगेट है एक ऐसा विमान बनाना जो तेज, ग्रीन फ्यूल से चलने वाला और बार-बार उड़ने योग्य हो.

NRFC का रक्षा क्षेत्र में पहला निवेश
यह निवेश खास इसलिए भी है क्योंकि NRFC का यह रक्षा क्षेत्र में पहला बड़ा निवेश है. संस्था के CEO डेविड गॉल ने कहा, रक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाहते हैं जो देश की अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपयोगी हों.

SPARTAN इंजन 
इस हाइपरसोनिक विमान का दिल यानी इसके इंजन का नाम SPARTAN scramjet है, जिसे पूरी तरह 3D प्रिंटिंग तकनीक से बनाया गया है. इसमें कोई मूविंग पार्ट नहीं हैं और यह ग्रीन हाइड्रोजन पर चलता है. इसका मतलब है कि यह कार्बन उत्सर्जन शून्य वाला इंजन होगा. यह इंजन जेट को आवाज से 12 गुना तेज़ उड़ाने में सक्षम बनाएगा.

Hypersonix के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. माइकल स्मार्ट, जो पहले NASA में वैज्ञानिक थे, ने कहा कि SPARTAN सिर्फ एक इंजन नहीं, बल्कि भविष्य की उड़ाान है. उनका कहना है कि यह सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल, कम खर्चीला और कई बार इस्तेमाल किया जा सकने वाला है.

NASA और Pentagon के साथ उड़ान की तैयारी
इस फंडिंग से Hypersonix अब अपने पहले टेस्ट जेट DART AE की उड़ान की तैयारी कर रही है. यह 3.5 मीटर लंबा हाइपरसोनिक वाहन है जिसे SPARTAN इंजन से उड़ाया जाएगा. यह मिशन NASA और अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) के साथ किया जाएगा. DART AE को इस साल अमेरिका के NASA Wallops Flight Facility से लॉन्च किया जाएगा. इस उड़ान में दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली हाइपरसोनिक उड़ान हासिल करने का लक्ष्य है.

नया विमान VISR
Hypersonix अब अपना दूसरा बड़ा विमान VISR भी बना रही है, जो 8 मीटर लंबा होगा और इसमें चार SPARTAN इंजन लगेंगे. इसे निगरानी (ISR मिशन), तेज डेटा ट्रांसपोर्ट और स्पेस सिस्टम की टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की बड़ी छलांग
हाइपरसोनिक तकनीक यानी Mach 5 से ज्यादा रफ्तार वाली उड़ान आज दुनिया के सबसे अहम रक्षा क्षेत्रों में से एक बन चुकी है. अमेरिका, चीन और रूस इस दौड़ में पहले से हैं, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने Hypersonix के जरिए इस रेस में बड़ी छलांग लगा दी है.

कंपनी के चेयरमैन आर्थर सिनोडिनोस ने कहा, "यह निवेश दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया अब अपनी तकनीकी ताकत से दुनिया भर में नेतृत्व करने के लिए तैयार है."

About the Author

harsh singh

ये ऑटोमोबाइल तथा टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से काम करते हैं, इनका फोकस लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, नई कारों और बाइक्स की लॉन्च, रिव्यू, और ट्रेंडिंग ऑटो सेक्टर से जुड़ी खबरों को पाठकों तक सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़