J&K Principal Reshuffle : जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग ने 18 डिग्री कालेजों के प्रिंसिपलों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं. कुलविंदर कौर और सुनील गुप्ता को प्रमुख कालेजों का प्रिंसिपल बनाया गया है. इसके अलावा 63 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रभारी प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया है. सभी व्यवस्थाएं अस्थायी हैं.
10th Exam Schedule Change : जम्मू-कश्मीर बोर्ड (JKBOSE) का एग्ज़ाम शेड्यूल पहले ही दिन बदल दिया गया, जिससे छात्रों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई. कई छात्रों ने अचानक हुए बदलाव पर नाराज़गी जताई और स्पष्ट जानकारी की मांग की है. बोर्ड का कहना है कि नया शेड्यूल प्रशासनिक कारणों से जारी किया गया है, और जल्द ही संशोधित टाइमटेबल छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा.
Change in Exam Rules : जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए पासिंग नियम कड़े कर दिए हैं. अब 12वीं पास करना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा. नए नियमों के तहत छात्रों को हर सबजेक्ट में न्यूनतम अंक पूरे करने होंगे और फेल होने की स्थिति में उन्हें सुधार परीक्षा में बैठना होगा. यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और छात्रों में गंभीर अध्ययन की आदत डालने के उद्देश्य से उठाया गया है.
Officer Transfers : जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 वरिष्ठ सहायक अधिकारियों का तबादला कर दिया है. आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारी अब अपने नए पदों पर तुरंत कार्यभार संभालेंगे.
Shopian District Magistrate order : शोपियां में 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान अब परीक्षा केंद्रों के आसपास बेवजह घूमना मना होगा. DM शिशिर गुप्ता ने निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए 200 मीटर तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है.