Zee News एनबीडीए //एनबीडीएसए द्वारा निर्धारित स्वतंत्र नियमन एवं मानकों का पालन करता है. अगर आपको Zee News पर दिखाई गई किसी खबर या कार्यक्रम से शिकायत है तो न्यूज़ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड डिजिटल स्टेंडर्ड अथॉरिटी को लिखें. ज्यादा जानकारी के लिए www.nbanewdelhi.com पर लॉग ऑन करें.

Jammu News : जम्मू में बीजेपी के खिलाफ AAP का ज़ोरदार प्रदर्शन; चंडीगढ़ नगर निगम में धांधली का लगाया आरोप

Chandigarh Mayor Elections : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चंड़ीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने धांधली की और धोखे से चुनाव जीता है. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के नेता ने कहा कि,  मेयर पद हासिल करने के लिए चंड़ीगढ़ नगर निगम में गड़बड़ी की गई है. और अब उन्होंने मांग की है कि इस मामले की सख्ती से जांच हो.

Shivani Saxena| Feb 3, 2024, 10:39 PM IST
Jammu News : जम्मू में बीजेपी के खिलाफ AAP का ज़ोरदार प्रदर्शन; चंडीगढ़ नगर निगम में धांधली का लगाया आरोप

जम्मू AAP : शनिवार को जम्मू में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए. ये प्रदर्शन जम्मू इलेक्शन कमिशन मुख्लालय के बाहर किया गया. इस दौरान पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर भाजपा विरोधी नारे लगाए. 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चंड़ीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने धांधली की और धोखे से चुनाव जीता है. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के नेता ने कहा कि, मेयर पद हासिल करने के लिए चंड़ीगढ़ नगर निगम में गड़बड़ी की गई है. और अब उन्होंने मांग की है कि इस मामले की सख्ती से जांच हो.उन्होंने कहा कि, इलेक्शन कमिश्नर से हम मांग करते है की इन चुनावों में जिसने भी धांधली की है उनपर सख्त कार्रवाई की जाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही  बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता है. भाजपा के उम्मीदवार मनोज सोनकर नए मेयर चुने गए हैं. यहां कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन की करारी हार हुई. भारी हंगामे के बीच वोटिंग और वोटों की गिनती हुई. बीजेपी को 16 वोट मिले तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले. 

लेकिन इस चुनाव परिणाम से आम आदमी पार्टी संतुष्ट नही दिखाई दे रही. इसलिए बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया.