Zee News एनबीडीए //एनबीडीएसए द्वारा निर्धारित स्वतंत्र नियमन एवं मानकों का पालन करता है. अगर आपको Zee News पर दिखाई गई किसी खबर या कार्यक्रम से शिकायत है तो न्यूज़ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड डिजिटल स्टेंडर्ड अथॉरिटी को लिखें. ज्यादा जानकारी के लिए www.nbanewdelhi.com पर लॉग ऑन करें.

Poonch Explosion : पुंछ में धमाकों से दहशत, जंगल में आग से फटीं बारूदी सुरंगें!

Poonch Mine Blast : पुंछ जिले के LoC से सटे जंगलों में आग लगने से पुरानी बारूदी सुरंगें फट गईं, जिससे इलाके में कई धमाके हुए और दहशत फैल गई. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सेना और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं.

Vipul Pal| May 23, 2025, 08:07 PM IST
Poonch Explosion : पुंछ में धमाकों से दहशत, जंगल में आग से फटीं बारूदी सुरंगें!

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक के बाद एक कई तेज धमाके हुए. ये धमाके कृष्णा घाटी सेक्टर के जंगलों में हुई आग के कारण वहां लगी पुरानी बारूदी सुरंगों के फटने से हुए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अचानक जंगल की ओर से जोरदार आवाजें आने लगीं, जिससे गांवों में डर का माहौल बन गया. कुछ देर में समझ में आया कि ये धमाके जंगल में लगी आग के कारण हो रहे हैं, जहां पुराने समय से आतंकवाद और सीमा सुरक्षा के कारण बारूदी सुरंगें बिछाई गई थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग पहाड़ी इलाकों में फैल चुकी है और इसका प्रभाव एक बड़े हिस्से पर पड़ा है. यह आग अब नियंत्रण रेखा के काफी करीब पहुंच चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं. सेना के जवान और वन विभाग की टीमें आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं.

धमाकों की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनी गईं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

पुंछ और राजौरी जैसे सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कारणों से पहले से ही कई बारूदी सुरंगें बिछाई जाती रही हैं. जंगल में आग लगने की घटनाएं गर्मी के मौसम में आम होती हैं, लेकिन जब ये सुरंगों तक पहुंचती हैं तो बड़ा खतरा बन सकती हैं.

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे आग लगने वाले इलाकों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना प्रशासन को दें.
 

Trending news