Published: Oct 04, 2025, 09:20 PM IST|Updated: Oct 04, 2025, 09:20 PM IST
Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने घोषणा की है कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होंगी. छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड ने सिलेबस में 15% की छूट भी दी है. यह फैसला गर्मी, बारिश और बाढ़ के चलते बाधित हुई पढ़ाई को ध्यान में रखकर लिया गया है. छात्र और Parents इस कदम से खुश हैं और मानते हैं कि इससे तनाव कम होगा और तैयारी आसान होगी.