Aga Syed Muntazir Mehdi : जम्मू-कश्मीर विधानसभा उपचुनाव में पीडीपी ने बडगाम सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जहां आगा सैयद मुन्तज़िर महदी ने एनसी के आगा सैयद महमूद को 4,186 वोटों से हराया. बडगाम में कुल 17 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और यह जीत स्थानीय मुद्दों पर ध्यान और जनता के विश्वास की वापसी को दर्शाती है.
Pulwama Army Event : पुलवामा में भारतीय सेना ने चिल्ड्रेन डे के मौके पर बच्चों के लिए एक स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किया जिसका नाम रखा गया "मेरा देश मेरी पहचान". इस प्रोग्राम में बच्चों को देशभक्ति, भारतीय सेना की भूमिका और सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.
Mehbooba Mufti statement : दिल्ली के लाल किला धमाके पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि अगर पढ़े-लिखे युवा या डॉक्टर इसमें शामिल हैं तो यह चिंता की बात है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी को शक के आधार पर परेशान न किया जाए.
Actor Suniel Shetty visits Jammu: बॉर्डर फिल्म के ‘भैरो सिंह’ यानी सुनील शेट्टी एक बार फिर देशभक्ति के मूड में नजर आए. जम्मू पहुंचे एक्टर ने BSF जवानों के साथ देशभक्ति का जज़्बा साझा किया और कहा– "अगर जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है तो पूरा देश सुरक्षित है." उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया.
कठुआ जिले में आतंकवाद के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति के तहत एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया गया है. पुलिस विभाग ने आतंकवादी समूहों से कथित तौर पर गहरे संबंध रखने के आरोप में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है.