Explosives Recovered in Sopore: जम्मू-कश्मीर के सोपोर की शीर कॉलोनी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक घर से 45 शैल बरामद किए. SOG, CRPF और राष्ट्रीय राइफल्स का सर्च ऑपरेशन जारी.
अनंतनाग आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. DGP नलिन प्रभात ने घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान की समीक्षा की. साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री साझा न करने की अपील की है.
राजौरी के अड़गी इलाके में गांधी मेमोरियल अकादमी स्कूल के पास संदिग्ध IED मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षाबलों और बम निरोधक दस्ते ने वक्त रहते विस्फोटक को निष्क्रिय कर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी. मामले की जांच जारी है. पूरी खबर पढ़ें.
पुंछ के जंगलों में आतंकी बड़ी साजिश की तैयारी कर रहे थे लेकिन सुरक्षाबलों की सटीक कार्रवाई ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. सवजियां के घने जंगल में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया. जानिए इस पूरे ऑपरेशन की पूरी कहानी.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कई गांवों में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है.
श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ITBP के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वे पवित्र गुफा क्षेत्र में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी.
J&K Anti-Terror Operation : अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कुलगाम, पुलवामा, श्रीनगर और गांदरबल के संवेदनशील इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस दौरान कई ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा बलों का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है.
Zainapora CRPF Camp : शोपियां जिले के जैनापोरा कैंप में तैनात CRPF के एएसआई अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतक कठुआ जिले के राजबाग के रहने वाले थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Jaish-e-Mohammed : किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर कर दिए गए. सैफुल्लाह का पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कुरान पढ़ते दिखाई दे रहा है.
J&K Encounter : जम्मू-कश्मीर के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया. खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में आतंकी ठिकाना पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.
CRPF Vehicle Accident : श्रीनगर के डागपोरा में CRPF का वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया, जिसमें 9 जवान घायल हुए. 7 को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और 2 को बाद में SKIMS में भर्ती कराया गया. सभी घायल जवानों का इलाज जारी है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.
IED Detection : 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. गश्त के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध IED मिला, जिसे बम स्क्वायड ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.
Counter-Terror Operation : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक अहम अभियान चलाकर जंगल में छिपे आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, प्लास्टिक विस्फोटक, अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और 150 राउंड गोला-बारूद बरामद किए गए.