Snowfall in Jammu and Kashmir : गुलमर्ग से लेकर Gurez और भद्रवाह तक... सीजन की पहली बर्फबारी ने कश्मीर को विंटर वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है. ठंडी हवाओं के बीच वादी सफेद चादर में ढक चुकी है. देखिए वो नजारे जो आपका दिल जीत लेंगे...
Snowfall in Jammu and Kashmir : गुलमर्ग से लेकर Gurez और भद्रवाह तक... सीजन की पहली बर्फबारी ने कश्मीर को विंटर वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है. ठंडी हवाओं के बीच वादी सफेद चादर में ढक चुकी है. देखिए वो नजारे जो आपका दिल जीत लेंगे...
1/8बांदीपोरा के राज़दान टॉप पर तीन इंच ताज़ी बर्फबारी हुई जिससे इलाका सफेद चादर में ढक गया. यह गurez घाटी को बांदीपोरा से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है. बर्फबारी के कारण तापमान अचानक गिरा, हालांकि सड़क पर यातायात फिलहाल सामान्य है. प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Photo Courtesy :- Twitter
2/8मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बांदीपोरा और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है. इसमें फिसलन भरी सड़कों और पानी के स्तर बढ़ने का खतरा बताया गया है.
Photo Courtesy :- Twitter
3/8डोडा जिले के भद्रवाह, गुलडंडा और पदरी की पहाड़ियों पर इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई. खूबसूरत नज़ारे देखने को मिले लेकिन अचानक ठंड बढ़ गई. सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए. साथ ही अधिकारियों को जरूरी सेवाओं को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं.
Photo Courtesy :- Twitter
4/8स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बर्फबारी से पहले ही सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है. खासतौर पर भद्रवाह-चंबा और गुलडंडा–पदरी मार्गों पर व्यवस्था को लेकर निवेदन किया गया है. यहां के निवासी कहते हैं कि बर्फ का स्वागत है, लेकिन सड़कें और सुविधाएं सुचारू रहनी चाहिए.
Photo Courtesy :- Twitter
5/8उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई. खासकर लोकप्रिय पर्यटन स्थल बंगस वादी बर्फ से ढक गई. स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों इस नज़ारे से खुश हैं. यह सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है जिसने पूरे क्षेत्र में ठंडक और रौनक दोनों बढ़ा दी है.
Photo Courtesy :- Twitter
6/8दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी अफरवात पर्वत और कोंगडूरी इलाके पर ताज़ा बर्फबारी हुई. सुबह से ही सफेद चादर बिछने के साथ ही पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई. पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश ने बारामुला जिले के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है.
Photo Courtesy :- Twitter
7/8शोपियां जिले की मशहूर पीर की गली दर्रा, जो मुगल रोड पर पड़ता है, वहां भी इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हुई. यहां हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई और तापमान में गिरावट आई. ट्रैफिक विभाग ने बताया कि फिलहाल सड़क खुली है और बर्फ हटाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं.
Photo Courtesy :- Twitter
8/8जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हुई इस ताज़ा बर्फबारी ने ठंड का एहसास तो बढ़ाया ही है, साथ ही पर्यटकों का रुख भी बढ़ा दिया है. गुलमर्ग से लेकर भद्रवाह और बंगस घाटी तक लोग तस्वीरें और नज़ारे कैद करने पहुंच रहे हैं. यह बर्फबारी कश्मीर को एक बार फिर विंटर वंडरलैंड बना रही है.
Photo Courtesy :- Twitter