New Delhi: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक ऐसा सादगी भरा अंदाज सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सोमवार सुबह जम्मू से दिल्ली पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला ने VIP गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले को किनारे कर दिया और सीधे ऑटो-रिक्शा पकड़कर जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए.