चंडीगढ मे पकड़ी गयी क़रीब 100 करोड़ की कोकीन. चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया भेज रहा था कूरियर
Advertisement

चंडीगढ मे पकड़ी गयी क़रीब 100 करोड़ की कोकीन. चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया भेज रहा था कूरियर

चंडीगढ़ में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस  ने 10 किलो के कूरियर पैकेट के साथ चेन्नई के युवक को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ मे पकड़ी गयी क़रीब 100 करोड़ की कोकीन. चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया भेज रहा था कूरियर

बज़्म वर्मा/ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस  ने 10 किलो के कूरियर पैकेट के साथ चेन्नई के युवक को गिरफ्तार किया है। इस कोरियर के जरिये कोकीन यहां से ऑस्ट्रेलिया सप्लाई की जानी थी कि उससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया एक्सेल वर्ल्डवाइड कूरियर कंपनी में विदेश भेजने के लिए  बॉक्स में छिपाकर कोकीन बुक कराने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूलरूप से चेन्नई (तमिलनाडू) का रहने वाला है। सेक्टर-31 थाना पुलिस कोकीन को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित वर्ल्डवाइड कूरियर कंपनी के अंदर वीरवार दोपहर एक नशा तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। तस्कर से करीब 10 किलो कोकीन बरामद हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एएसपी साउथ श्रुति अरोड़ा, सेक्टर-31 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया है।  

एक व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित वर्ल्डवाइड कूरियर कंपनी में पार्सल करने आया था। चेन्नई से आने की जानकारी देकर उसने 15 बंद पैकेट में सामान कूरियर करने का बात कही। पैकेट की संख्या ज्यादा होने की वजह से कंपनी के कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने पैकेट खोलकर देखा तो अंदर नशीला पदार्थ रखा हुआ था। कर्मचारियों ने तस्कर को संदेह भी नहीं होने दिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दबोच लिया।

WATCH LIVE TV

 

Trending news