अब वैब सीरीज़ में सपना चौधरी दिखाएंगी अपना जलवा, देखिए दर्शकों के लिए क्या है खास
Advertisement

अब वैब सीरीज़ में सपना चौधरी दिखाएंगी अपना जलवा, देखिए दर्शकों के लिए क्या है खास

मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को अब तक आपने गानों और वीडियो में थिरकते देखा है, लेकिन अब सपना चौधरी कुछ अलग और बड़ा करने जा रही हैं।

मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को अब तक आपने गानों और वीडियो में थिरकते देखा है, लेकिन अब सपना चौधरी कुछ अलग और बड़ा करने जा रही हैं।

चंडीगढ़ : बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी सपना चौधरी अब अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवाने वाली हैं। एक्ट्रेस सपना चौधरी लगातार कई सुपरहिट हरियाणवी गाने देने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए एक वैब सीरीज़ लेकर आ रही है।

fallback

इन दिनों सपना चौधरी अपनी आने वाली वैब सीरीज़ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस सीरीज में सपना चौधरी का लुक और एक्टिंग दोनों ही जबरदस्त होने वाले हैं। आने वाली इस वेब सीरीज़ में सपना चौधरी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ती नज़र आएंगी। इस सीरीज में सपना चौधरी एक दबंग लुक में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये वैब सीरीज़ कौन कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

fallback

गौरतलब है कि सपना चौधरी कई बॉलीवुड फिल्म के बाद अब लगातार अलग-अलग वेब सीरीज़ में भी काम कर रहीं हैं। भोजपुरी फिल्म के स्टार्स रव‍ि क‍िशन और मनोज तिवारी के साथ भी उनका एक क्राइम शो मौका-ए-वारदात भी &TV पर चल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 

 

Trending news