गीता जयंती : कुरुक्षेत्र में 55000 बच्चों ने गीता श्लोक उच्चारण कर बनाया रिकॉर्ड
Advertisement

गीता जयंती : कुरुक्षेत्र में 55000 बच्चों ने गीता श्लोक उच्चारण कर बनाया रिकॉर्ड

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival) में आज एक अनूठा रिकॉर्ड (Record) बना.

कुरुक्षेत्र में गीता श्लोक का उच्चारण करते बच्चे

दर्शन कैत/कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival) में आज एक अनूठा रिकॉर्ड (Record) बना. 5159वी गीता जयंती (Gita Jayanti) के अवसर पर आज प्रदेशभर के 55000 बच्चों ने ऑनलाइन गीता श्लोक उच्चारण किया.

विधायक सुभाष सुधा नेकी जी मीडिया से खास बात में बताया कि वैश्विक गीता की गूंज ऑस्ट्रेलिया,मॉरिशस, कनाडा, यूके समेत कई अन्य देशों में सुनाई दी. इन कई देशों लोग इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनने के लिए इसमें शामिल हुए

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी (Union Tourism Minister G Krishna Reddy) ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के बारे में किताबों में पढ़ा था, मगर आज यहां आकर देखा. कुरुक्षेत्र विश्व विख्यात है और भगवान श्री कृष्ण ने इसी पावन धरती पर गीता का संदेश दिया.

WATCH LIVE TV 

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के महत्व को देखते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन टूरिज्म को लागू किया जा रहा है. अभी हाल में ही रामायण सर्किट के तहत ट्रेनें चलाई गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देश के नाम समर्पित किया। वहीं प्राकृतिक आपदा से तबाह हुए केदारनाथ में भगवान बुद्धा सर्किट भी प्रधानमंत्री ने दिया है. 

धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से पर्यटन की ओर आगे ले जाया जा रहा है और यहां पर कृष्ण सर्किट के तहत काफी काम चल रहे हैं, ताकि कुरुक्षेत्र पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान बनाए. 

 

Trending news