सेना के पराक्रम को अपनी जीत बताकर उनकी भावनाओं से खेल रही है भाजपा- प्रतिभा सिंह
Advertisement

सेना के पराक्रम को अपनी जीत बताकर उनकी भावनाओं से खेल रही है भाजपा- प्रतिभा सिंह

मुख्यमंत्री जयराम मंडी संसदीय चुनाव में अपने प्रत्याशी को कारगिल युद्ध का मुख्य हीरो के तौर पर प्रचारित कर रहें है.

सेना के पराक्रम को अपनी जीत बताकर उनकी भावनाओं से खेल रही है भाजपा- प्रतिभा सिंह

संदीप सिंह/मंडीः मंडी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर करगिल युद्ध पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम मंडी संसदीय चुनाव में अपने प्रत्याशी को कारगिल युद्ध का मुख्य हीरो के तौर पर प्रचारित कर रहें है. उन्होंने कहा है कि कारगिल युद्ध के नाम पर भाजपा इस चुनाव में सेना के पराक्रम को अपनी जीत बता कर उनकी भावनाओं से खेल रही है.

प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कारगिल योद्धाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है उन्होंने केवल इतना कहा है कि यह युद्ध भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम था जिसमें हमारे जवान शहीद हुए. मंडी ससंदीय क्षेत्र उनकी व उनके परिवार की कर्म भूमि रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह आज उनके बीच नही है, पर उनके आदर्श, उनका प्यार आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है.

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने इस चुनाव क्षेत्र का चार बार सासंद के तौर पर प्रतिनिधित्व किया, जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने छह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बनाई. उनके निधन से उन्हें ही नही पूरे प्रदेश को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है।उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके लिये हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के नाड़ी,जाछ, चैलचौक, हटग्रह, महादेव व छत्र में अपनी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज इनकी नीतियों से पूरा देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है. एक तरफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने जहां आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वही लोकतंत्र की मर्यादाओं का चीर हरण हो रहा है.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कुशासन से देश व प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के लिए एकजुटता से लड़ रही है. उन्होंने कहा कि देश का अन्न दाता कृषि के तीन नए काले कानूनों के विरोध में एक साल से सड़कों पर बैठा है. बड़े दुख की बात है कि केंद्र की मोदी सरकार आंखे बंद कर खामोश बेठी है. आंदोलनरत किसानों से बात तक नही कर रही है.

प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम के मुख्यमंत्री बनने से मंडी जिला को उनसे बहुत सी उम्मीदें थी. उन्होंने किसी की उम्मीद को पूरा नही किया. प्रदेश में भाजपा की अंतर्कलह से सभी लोग वाकिफ है. आज प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है. डबल इंजन का दावा करने वाली प्रदेश सरकार का दावा पूरी तरह हवा हवाई साबित हुआ है. केंद्र से प्रदेश को कोई भी मदद नही मिल रही है, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश से है और एक कैबिनेट मंत्री भी सत्ता का सुख भोग रहें है.

प्रतिभा सिंह ने लोगों से उन्हें वोट देने और विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वह केंद्र से प्रदेश की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए इस क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए पथ पर चलते हुए हमें इस प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर आगे बढ़ाना है और उनके बाकी बचे सपनो को पूरा करना है. जपा कारगिल युद्ध पर कर रही है राजनीति.

WATCH LIVE TV

Trending news