हिमाचल के बेटे का विदेश में डंका, डॉ. गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में बने सांसद
Advertisement

हिमाचल के बेटे का विदेश में डंका, डॉ. गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में बने सांसद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर शुभकामनाएं दी  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर शुभकामनाएं दी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले डॉ. गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड में सांसद बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर शुभकामनाएं दी हैं.

न्यूजीलैंड में शनिवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में डॉ. गौरव शर्मा ने हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की है. डॉ. गौरव शर्मा को 15873 मत  हासिल हुए , जबकि इनके विरोधी नेशनल पार्टी के नेता टीम को 11487 वोट मिले. 

कई साल पहले शिफ्ट हुए थे न्यूजीलैंड

डॉ. गौरव शर्मा हमीरपुर के गलोड गांव से संबंध रखते हैं और अपने परिवार समेत कई साल पहले न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे. उनके पिता हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड  में सेवाएं दे चुके हैं. डॉ. गौरव शर्मा प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के भांजे हैं. 

पैतृक गांव में जश्न

न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर डॉ. गौरव शर्मा के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है. पारिवारिक सदस्यों ने गांव में  मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. डॉ. गौरव के परिजनों ने बताया कि डॉ. गौरव बचपन से ही होनहार थे और अब इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर सभी बेहद खुश हैं. 

CM ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. गौरव शर्मा के न्यूजीलैंड में सांसद बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि डॉ गौरव शर्मा ने अपने नाम को सार्थक करते हुए विदेश में भी हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है. 

 

 

Trending news