सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें सबकी फेवरेट डांसर ने अब क्या कर दिया
Advertisement

सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें सबकी फेवरेट डांसर ने अब क्या कर दिया

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है.

 सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

कम्पनी ने लगाया धोखाधड़ी का इलज़ाम 
शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी की मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है। मामले में सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

शिकायत कर्ता कंपनी का आरोप है कि बिग बॉस में जाने के बाद सपना का करियर धीरे धीरे ढलान की ओर बढ़ रहा था तब सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। हालांकि कंपनी ने आरोप लगाया है कि सपना और उनके परिवार ने कई बार जरूरी वजह बताते हुए लाखों रुपये उनसे लिए लेकिन फिर पूरी रकम लौटाई भी नहीं।

WATCH LIVE TV

Trending news