कांग्रेस के 'G-23' नेताओं ने पहनी भगवा पगड़ी, अनिल विज ने कही यह बात
Advertisement

कांग्रेस के 'G-23' नेताओं ने पहनी भगवा पगड़ी, अनिल विज ने कही यह बात

जम्मू में शनिवार को कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह 'G-23' की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के सभी नेताओं के अलग रंग और तेवर नजर आए। इस दौरान देखने को मिला कि सभी के सिर पर भगवा पगड़ी बंधी हुई थी। जिसपर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू में शनिवार को कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह 'G-23' की बैठक हुई

चंडीगढ़: जम्मू में शनिवार को कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह 'G-23' की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के सभी नेताओं के अलग रंग और तेवर नजर आए। इस दौरान देखने को मिला कि सभी के सिर पर भगवा पगड़ी बंधी हुई थी। जिसपर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा की कांग्रेस के G 23 नेताओं ने गांधी टोपी उतार कर भगवा पगड़ी पहन ली बहुत अच्छा लगा। विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी समुद्र में छलांग लगा कर इनके लिए मोती ढूंढ कर लाने की कोशिश कर रहे हैं, फिर भी ये उससे संतुष्ट नही हैं और क्या चाहते हैं ये राहुल गांधी से ?

वहीं, कांग्रेस के हरियाणा सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए पर भी सूबे के गृह मंत्री अनिल विज की तरफ से पलटवार किया गया। विज ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला शायद सही ढंग से खबरें नहीं पढ़ते क्योंकि किसानों ने खुद अक्टूबर तक का समय दिया है। साथ ही कहा कि सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हैं। चाहे केंद्रीय कृषि मंत्री हों या पीएम मोदी, सभी किसानों से बात करने के लिए तैयार हैं। साथ ही अनिल विज ने किसान नेता राकेश टिकैत पर तंज कसते हुए कहा कि अब टिकैत की बात उनके अपने नेता ही नहीं मानते और उनमें ही मतभेद है। 

विज ने कहा कि सरकार बार-बार किसानों के लिए हर वक्त दरवाजे खुले होने की बात कर रही है लेकिन कांग्रेसी नेता लोगों को लड़ाने, भड़काने का काम कर रहे हैं। विज ने यह भी कहा है कि किसान नेताओं में आपसी मतभेद के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा, टिकैत की कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

WATCH LIVE TV

Trending news